पंजाबः स्कूली बच्चों की लड़ाई को लेकर पिता और दादा पर चाकू से हमला

चंडीगढ़: इंदिरा कॉलोनी में स्कूलू बच्चों की मारपीट को लेकर दोनों बच्चों के पिता के साथ झगड़ा होने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक बच्चे के पिता ने दूसरे बच्चे के पिता और और दादा पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे के घायल पिता राजेश और दादा नन्हे को सैक्टर 16 अस्पताल में दाखिल करवाया। दोनों के पेट और छाती में चाकू लगे हैं। आईटी पार्क थाना पुलिस ने चाकू मारने वाले पड़ोसी विजय बिल्लू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए राजेश ने बताया कि बेटा और पड़ोसी विजय उर्फ बिल्लू का बेटा पॉकेट नं.-8 के सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ते हैं। बुधवार को दोनों बच्चों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। इस दौरान वह पत्नी के साथ रिश्तेदार को देखने अस्पताल गए हुए थे।

उन्होंने बताया कि छुट्टी के बाद बिल्लू की पत्नी उनके घर आई और बेटे की पिटाई करके चली गई। जब वह घर वापस आया तो उसे मामले की जानकारी उसके बेटे ने जानकारी। जिसके बाद वह पत्नी के साथ पड़ोसी विजय के घर गया और बच्चे को पीटने के बारे में पूछा। इसी बात को लेकर विजय और उसकी पत्नी गाली गलौच करने लगे। इतने में बिल्लू कमरे में गया और चाकू निकालकर उसके पेट में कई वार कर दिए। वह चिल्लाने लगा तो उसके पिता नन्हे बचाने आए। बिल्लू उनके पेट में चाकू मारकर फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया। चाकू मारने के बाद उक्त आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी विजय पीजीआई में सफाई कर्मी है। आईटी पार्क थाना पुलिस चाकू से हमला करने वाले विजय की तलाश करने में लगी है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...