अमृतसर: कस्बा अजनाला के अंतर्गत आते गांव बल्लदवाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पर पिता ने अपने भाइयों के साथ मिलकर बेटे पर गोलियां चला दीं। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित युवक लवप्रीत सिंह ने बताया कि वह अपने बाप से अपने हिस्से की जमीन मांगने गया था। उसको बुलाकर उसके चाचा और पिता ने कुछ लोगों को बुलाकर उन पर हमला कर गोलियां चला दी, जिससे लवप्रीत घायल हो गया। घायल लवप्रीत ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की जाए।जब इस बारे में पुलिस अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया के हमला करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इनका एक दिन का रिमांड लिया गया है। इस घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी ली जा रही है और उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
