LudhianaPunjab : मरीज के परिजनों और एम्बुलेंस कर्मियों में हुई मारपीट, देखें...

Punjab : मरीज के परिजनों और एम्बुलेंस कर्मियों में हुई मारपीट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
लुधियाना – सिविल अस्पताल में देर रात एमरजेंसी के बाहर उस समय हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार एक मरीज के साथ आए युवकों ने 108 एम्बुलेंस के कर्मियों के साथ मारपीट की। घायलों की पहचान पाइलट रिम्पलदीप व ईएमटी सतनाम सिंह के तौर पर हुई है। इस घटना के दौरान पुलिस कर्मी मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी उन्हें छुड़वाने का प्रयास नही किया। जिसके बाद 108 कर्मियों ने मामले की सूचना सीनियर अधिकारियों को दी। जिन्होंने अस्पताल में पहुंच कर कर्मियों का मेडिकल करवा मामले की शिकायत थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस को दी। मामले की जानकारी देते हुए पाइलट रिम्पलदीप व ईएमटी सतनाम सिंह ने बताया कि वह सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में से रेफर हुए मरीज को ले जाने के लिए अस्पताल में आए थे। तभी मरीज के साथ आए युवकों में से 3 से 4 युवको ने शराब पी हुई थी। जिन्होंने उनसे गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। जिनका विरोध करने पर उक्त युवकों ने उनके साथ मारपीट करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए और सरकारी फोन छीन लिया। जिसे बाद में पुलिस के कहने के बाद उन्हें वापिस मिला।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...