Himachalपंजाबः महिला से शारीरिक शोषण के आरोप में AAP नेता समेत 4...

पंजाबः महिला से शारीरिक शोषण के आरोप में AAP नेता समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अबोहरः आप पार्टी के नेता दीप कंबोज सहित 4 नेताओं के खिलाफ राजस्थान के श्रीगंगानगर थाने में एफआईआर हुई है। दरअसल, एक महिला ने शारीरिक शोषण की शिकायत दी थी, जिसके कारण यह FIR दर्ज हुई है। श्रीगंगानगर निवासी महिला का आरोप है कि उक्त नेताओं ने उसका शारीरिक शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई और उसके बाद नेता ने उसे बिना बताए गर्भपात की दवा भी खिला दी। महिला का आरोप है कि वह किसी काम से नेता के संपर्क में आई थी। वह काम करवाने का झांसा देकर शोषण करता रहा।

श्रीगंगानगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर दीप कंबोज, विजय कंबोज, स्माइल कंबोज, अमन कंबोज के खिलाफ धारा 376, 313, 506, 354 व 120बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने गुरुवार को अबोहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दीप कंबोज के खिलाफ शारीरिक शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए। महिला का कहना है कि वह एक के लिए दीप कंबोज के कार्यालय उससे पहली बार मिली थी, जिसके बाद दीप कंबोज व उसके साथी काम करवाने के बहाने उसका शारीरिक शोषण करते रहे। दीप कंबोज ने श्रीगंगानगर व चंडीगढ़ में उसका शारीरिक शोषण किया।

AAP नेता दीप कंबोज ने शुक्रवार देर शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके महिला द्वारा लगाए गए शारीरिक शोषण के आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया। उन्होंने कहा कि महिला हनीट्रैप की मास्टरमाइंड और उसने उन्हें भी हनीट्रैप में फंसाया है। महिला करीब 6 माह पहले उसके संपर्क में आई थी। उनकी बातचीत होती रही और वह उसके जाल में फंस गया। महिला ने उससे पैसों की डिमांड करनी शुरू कर दी। वह महिला के जाल में इस कदर फंस गया, जहां से निकलना उनके लिए मुश्किल हो गया। दीप कंबोज ने बताया कि कुछ दिन पहले ही महिला ने एक महंगा फोन मांगा, जो वह नहीं दे सकता तो महिला ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। दीप कंबोज ने बताया कि इस मामले में उसके ही कुछ विरोधी शामिल हैं। दीप कंबोज ने उनके नाम भी लिए। उन्होंने कहा कि उक्त लोगों ने ही महिला को उकसा कर शारीरिक शोषण के आरोप लगवाए हैं। दीप कंबोज ने बताया कि महिला ने इससे पहले कई पुरुषों को अपना शिकार बनाया और उनसे मोटी रकम वसूली है।

दीप कंबोज ने बताया कि 3 दिन पहले ही महिला ने उससे 30 लाख रुपए की मांग की, जिसके बाद उसने इस महिला की सच्चाई सबके सामने लाने का मन बना लिया। दीप ने बताया कि उन्होंने 2 दिन पहले फाजिल्का की एसएसपी से मिलकर मामले की पूरी जानकारी दी और महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दीप कंबोज ने यहां तक कहा कि अगर उनके खिलाफ शारीरिक शोषण के आरोप सिद्ध हो जाएं तो उनका सिर व लोगों की जूतियां होंगी। दीप कंबोज ने बताया कि उसने इस मामले की जानकारी पार्टी की सीनियर लीडरशिप को भी दे दी है। दीप कंबोज ने महिला पर यह भी आरोप लगाए कि उसके पास कई किस्म के अवैध हथियार भी हैं। दीप कंबोज ने इसकी फोटो और अलग-अलग लोगों से मेलजोल के सबूत भी पत्रकारों को दिखाए। उन्होंने कहा कि महिला राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल थी, जिसे पुलिस ने निलंबित कर रखा है। इसके बाद उसने लोगों को हनीट्रैप मामलों में फंसाना शुरू कर दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...