Himachalपंजाबः इस जिले के 10 गांवों में बाढ़ की बनी स्थिति, DC...

पंजाबः इस जिले के 10 गांवों में बाढ़ की बनी स्थिति, DC ने किया हाई अलर्ट जारी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

150 लोगों का किया गया रेस्क्यू

गुरदासपुर : मालवा और दोआबा के बाद अब बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, आज सुबह से ब्यास नदी में पानी का स्तर बढ़ने से गुरदासपुर में ब्यास नदी के किनारे के कई गांवों और धुंसी बांध के पार कई निचले इलाकों पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। हालात यह हो गए है कि खेतों में पानी घुस गया है और फसलें पानी से प्रभावित हो गई हैं। धुसी बांध से नदी के उस पार इलाकों में कई किसान और मजदूर फंसे हुए हैं, जिन्हें रेस्कयू कर निकाला जा रहा है। वहीं पानी के तेज बहाव से इलाके के लोगों की चिंता बढ़ गई है। जबकि ब्यास के साथ लगते बेट इलाकों के निचले स्थानों और दरिया के साथ लगते अन्य स्थानों के लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। वहीं डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने भी कई गांवों में हाई अलर्ट जारी करते हुए गांव खाली कराने के आदेश दिए हैं और जिला प्रशासन का कहना है कि उन्होंने इस स्थिति से निपटने के लिए पूरे इंतजाम कर लिए हैं। दूसरी ओर विधायक टांडा सिंह राजा का कहना है कि सरकार हर किसी के गांव वासी के साथ खड़ी है और सभी तरह की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि सिविल, पुलिस प्रशासन के अलावा एनडीआरएफ, सेना व बीएऐसएफ के 100 से ज्यादा जवान राहत कार्यों में जुटे हुए हैं।

राहत कार्यों में 15 किश्तियों का प्रयोग किया जा रहा है। कई गांवों में ट्रेक्टर-ट्रालियों की सहायता से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। अब तक करीब 150 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। गौर हो कि पौंग डैम से पानी छोड़े जाने के बाद जिले के 10 गांवों में बनी बाढ़ की स्थिति में फिलहाल ज्यादा सुधार नहीं आ पाया है। हालांकि दो जगह पर धुस्सी बांध में पड़ी दरार को भर दिया गया है, लेकिन फिर भी पानी लगातार गांवों तक पहुंच रहा है। जिला प्रशासन की ओर से लगातार राहत कार्य चलाए जा रहे हैं। पौंग डैंम से पानी की निकासी को 1.40 लाख क्यूसेक से कम कर 1.20 लाख क्यूसेक कर दिया गया है, जिससे दरिया ब्यास में जलस्तर कम हो रहा है।

धुस्सी बांध में तीन जगह पड़ी दरारों में से दलेलपुर और भैणी मीलमां को भर दिया गया है, जबकि गांव जगतपुर टांडा में पड़ी बड़ी दरार को भरने का काम किया जा रहा है। ज्ञात रहे कि धुस्सी बांध में दरार के कारण गांव चेचियां छोड़ियां, पक्खोवाल, दाउवाल, खबहरा, दलेरपुर, पदाना, छीना बेट, नडाला, जगतपुर कलां, कोहलियां और खरियान बाढ़ की चपेट में आए हुए हैं। गुरदासपुर-मुकेरियां रोड पर भी पानी आने के कारण पुल को बंद कर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। अब वाहनों को वाया दीनानगर मीरथल से होते हुए जालंधर की तरफ जाना पड़ रहा है। वाया काहनूवान रोड टांडा की तरफ से भी जालंधर पहुंचा जा सकता है। उधर, पुराना शाला के सरकारी स्कूल में राहत कैंप स्थापित किया गया है, जहां पर मेडिकल, वेटरनरी विभाग सहित अन्य टीमों की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से लोगों को अपील की गई है कि आवश्यकता पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1852 या 112 पर संपर्क करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...