Himachalपंजाबः एक बार फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, सतलुज दरिया का जलस्तर...

पंजाबः एक बार फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, सतलुज दरिया का जलस्तर बढ़ा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः हिमाचल प्रदेश में बीते 2 दिनों से बाढ़ के कारण इमारते गिरने के मामले सामने आ रहे है। दरअसल, बीते 2 दिन से हो रही बारिश फिर तबाही लेकर आई है। इसके साथ ही पंजाब में भी अब तीसरी बार बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। रोपड़ जिले में सतलुज का जलस्तर एक बार फिर बढ़ा है, वहीं तरनतारन का एक सरहदी गांव पानी से घिर गया है। भाखड़ा बांध और तरनतारन में हरिके हेड से भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, भाखड़ा बांध में पानी कम और ज्यादा हो रहा है। बीते दिनों में भाखड़ा का जलस्तर खतरे से 8 फीट तक कम हो गया था, लेकिन अब वह दोबारा खतरे के निशान 1680 फीट पर पहुंचा गया है, जो 7 फीट कम है, इसके बाद भाखड़ा से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।

भाखड़ा में आज का जलस्तर 1673.91 फीट पर है। भाखड़ा बांध के फ्लड गेटों को 4 फीट तक खुले रखा गया है, जिसके बाद भाखड़ा डैम में पानी की आमद 52810 क्यूसेक दर्ज की गई। भाखड़ा डैम से टरबाइनों के माध्यम से 41143 क्यूसेक और फ्लड गेटों के माध्यम से 15358 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। नंगल डैम से नंगल हाइडल नहर में 12350 क्यूसेक, आनंदपुर साहिब हाइडल नहर में 10150 क्यूसेक, जबकि सतलुज दरिया में 35900 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं नंगल डैम से 58400 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

हिमाचल में बारिश के बाद रोपड़ में सतलुज का जलस्तर बढ़ने लगा है। सतलुज के किनारों पर रहने वालों के घर एक बार फिर खाली करवा दिए गए हैं। गांव हर्षा बेला और आस-पास के गांवों में पानी ने सतलुज के किनारों को तोड़ना शुरू कर दिया है और गांव में पानी आना शुरू हो गया है। गांव में रखे पावन स्वरूप को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है। देर रात NDRF की टीमें भी गांवों में पहुंच गई हैं और राहत कार्य व रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिए। रोपड़ की DC डॉ. प्रीति यादव ने कहा कि प्रशासन की टीमों ने हर्षा-बेला गांव का दौरा किया है। NDRF की टीमें भी मदद के लिए पहुंच रही हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...