Chandigarhपंजाब : यौन शोषण मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट से कैबिनेट मंत्री की...

पंजाब : यौन शोषण मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट से कैबिनेट मंत्री की बढ़ी दिक्कत, चौतरफा से घिरी मान सरकार, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ : यौन शोषण के आरोप में  कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क की  मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही।  इस पूरे मामले में विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। राष्ट्रीय एससी आयोग ने भी मान सरकार को नोटिस जारी किया था। इसके एक दिन बाद ही शनिवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को उस वीडियो क्लिप की फॉरेंसिक रिपोर्ट भेज दी, जिसे कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने राज्यपाल को उपलब्ध कराया था और कटारूचक्क पर एक नाबालिग के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

राज्यपाल ने फॉरेंसिक रिपोर्ट के साथ ही सुखपाल खैरा द्वारा उन्हें दिया गया शिकायती पत्र भी मुख्यमंत्री को भेजा है। सूत्रों के अनुसार फॉरेंसिक रिपोर्ट में कहा गया है कि वीडियो क्लिप बनावटी नहीं है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को फॉरेंसिक रिपोर्ट और सुखपाल खैरा द्वारा दी गई शिकायत भेजते हुए, इस मामले में आगे कार्रवाई करने को कहा है। गौरतलब है कि खैरा की शिकायत पर राज्यपाल ने पंजाब पुलिस के बजाय चंडीगढ़ के डीजीपी को वीडियो क्लिप की फॉरेंसिक जांच करवाकर दो दिन में रिपोर्ट देने को कहा था।

रविवार यानी आज भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मान सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस मामले से आम आदमी पार्टी का एक और क्रूर चेहरा सामने आया है। पूनावाला ने कहा कि इस सरकार का नैतिक पतन हो चुका है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...