Baddiपंजाबः हेरोइन सहित पूर्व कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

पंजाबः हेरोइन सहित पूर्व कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः तरनतारन से बीर खालसा ग्रुप के दीप सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पंजाब पुलिस में 7.6 फीट कद के कॉन्स्टेबल रहे फेमस जगदीप सिंह उर्फ दीप सिंह को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। दीप सिंह की ये गिरफ्तारी पंजाब के तरनतारन से हुई है। दीप सिंह अमेरिका गॉट टैलेंट में भी जा चुका है। जहां उसने गतका खेल कर दिखाया था। फिलहाल वे पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल की नौकरी छोड़ चुका है। दरअसल, स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) को सरहद पार से आई 500 ग्राम हेरोइन की डिलीवरी के संबंध में जानकारी मिली थी।

जिसके बाद पुलिस ने तरनतारन में सीक्रेट ऑपरेशन शुरू कर दिया। दीप सिंह इस दौरान वहां अपनी बोलेरो कार में पहुंचा। जब पुलिस ने उसकी तालाशी ली तो उससे 500 ग्राम हेरोइन को जब्त किया गया। इस दौरान दीप के दो साथी भी साथ थे, जिन्हें भी हिरासत में लिया गया है। दीप सिंह पहले पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर रह चुका है। लेकिन कुछ समय पहले ही उसने अपने पारिवारिक कारण का हवाला देकर जॉब को छोड़ दिया था।

अपने 7.6 फीट के कद के चलते वे पंजाब में काफी फेमस था। कुछ सयम बाद वे दोबारा अमेरिका जाने वाला था, लेकिन उससे पहले ही वे पकड़ा गया। पुराना पुलिस मुलाजिम होने के कारण भी दीप सिंह नाकों पर पूछताछ के लिए कभी रोका नहीं जाता था। वे अपने फेमस चेहरे का प्रयोग हेरोइन की तस्करी में कर रहा था। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उससे पहले की जा चुकी डिलीवरियों का भी ब्योरा मांगा जा रहा है। जल्द पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...