Ludhianaपंजाबः सासंद बिट्टू के भाजपा में शामिल होने पर भड़के पूर्व मंत्री...

पंजाबः सासंद बिट्टू के भाजपा में शामिल होने पर भड़के पूर्व मंत्री आशू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने बिट्टू पर जमकर भड़ास निकाली है। वहीं लुधियाना से पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू भी बिट्टू की एंट्री पर खूब भड़के। आशू ने कहा कि रवनीत एक कमजोर नेता साबित हुए हैं। भाजपा में शामिल होने से करीब आधा घंटा पहले ही बिट्टू कांग्रेस और वर्करों की मीटिंग की बात कर रहे थे। अचानक से समाचार मिला कि वह भाजपा में शामिल हो गए।

बिट्टू भाजपा में जाने से कांग्रेस के वर्कर और नेता खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं, लेकिन अब जिला कांग्रेस पहले से अधिक मजबूत होगी। बिट्टू ने अपना किरदार निभाकर साबित कर दिया है कि वह एक कमजोर नेता कांग्रेस में साबित हुए हैं। कांग्रेसी वर्करों का अब एक ही नारा है कि बिट्टू को सबक सिखाना है।बिट्टू को ये बात समझ लेनी चाहिए कि कांग्रेस उनके कारण नहीं है, बल्कि वह कांग्रेस के कारण थे। स्व. बेअंत सिंह ने कांग्रेस और पंजाब के लिए जान तक दे दी, लेकिन आज बिट्टू ने भाजपा का दामन थामकर अपने कांग्रेसी परिवार से भी धोखा किया है। आशू ने कहा कि जिस समय बिट्टू भाजपा में शामिल हुए, उस समय उन्हीं के भाई तेज प्रकाश कोटली और गुरकिरत सिंह कोटली कांग्रेस हाईकमान की मीटिंग में शामिल थे।

आशू ने कहा कि आज राजनीति संघर्ष की न होकर सहूलियत की रह गई है। जब पार्टी में संघर्ष की बात आती है तो बिट्टू जैसे नेता सहूलियत का रास्ता खोजते हैं। आशू ने कहा कि बिट्टू के खिलाफ किसी कांग्रेसी ने टिकट तक हाईकमान से नहीं मांगी। अकेले बिट्टू का नाम ही टिकट के लिए गया था। बिट्टू को यदि टिकट मिलती तो सभी उनका साथ देते। आशू ने कहा कि बिट्टू अच्छे दोस्त हैं, अब आगे रिश्ता उन्होंने कैसे निभाना है ये उन्हीं को पता होगा। अब पार्टी हाईकमान जिस प्रत्याशी को टिकट देंगे, उसका पूरी कांग्रेस साथ देगी। आशू ने कहा कि यदि बिट्टू के सामने चुनाव लड़ना पड़ा तो वह डटकर चुनाव लड़ेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...