Baddiपंजाबः पूर्व सरपंच के पौते की बर्थडे पार्टी में चली गोली,...

पंजाबः पूर्व सरपंच के पौते की बर्थडे पार्टी में चली गोली, युवक की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तरनतारनः पंजाब में एक बार फिर से क्राइम की वारदातों का ग्राफ बढ़ना शुरू हो गया है। राज्य में रोजाना गोली चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब पंजाब के तरनतारन से गोली चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक जिले में बर्थडे पार्टी के दौरान गोली चली है।

गोली खाना खा रहे युवक के सिर पर लगी है। जिसकी अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पूर्व सरपंच के पौते के जन्म पर रखी पार्टी में कई फायर हुए। पुलिस अब परिवार के बयानों व फुटेज के आधार पर गोलियां चलाने वाले का पता लगाने में जुटी है। घटना तरनतारन के गांव चूसलेवड में हुई। 

पूर्व सरपंच के पोते के जन्मदिन पर रखी गई थी पार्टी

एसएचओ हर्षा सिंह ने बताया कि गांव चूसलेवड के पूर्व सरपंच रसाल सिंह के घर पर पौते ने जन्म लिया था। जिस पर पार्टी रखी गई थी। पार्टी में शराब भी परोसी जा रही थी और नशे में युवा हवाई फायर भी कर रहे थे। इसी दौरान डीजे पर नाचते हुए एक अज्ञात ने गोली चला दी। यह गोली पास ही टेबल पर खाना खा रहे गुरवेल सिंह के सिर पर लगी।

युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

घटना के बाद गोली चलाने वाला तो मौके से फरार हो गया, लेकिन गुरवेल का शव खून से लथपथ वहीं पड़ा रहा। गांव के लोगों ने उसे तुरंत उठाया और पट्‌टी के प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। हालत अधिक खराब होने के कारण उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। अमृतसर में इलाज शुरू हुआ, लेकिन डॉक्टर गुरवेल सिंह को बचा ना सके।

गोलियां चलाने अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर

पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पार्टी में बन रही वीडियो के आधार पर गोलियां चलाने वालों का पता लगाया जा रहा है। वहीं गुरवेल के परिवार के बयान भी लिए जा रहे हैं। उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...