Mogaपंजाबः दोस्तों ने किया 17 वर्षीय साथी का कत्ल, देखें वीडियो

पंजाबः दोस्तों ने किया 17 वर्षीय साथी का कत्ल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुछ दिन पहले किया था NRI का कत्ल

मोगाः जिले के गांव बढ़नी खुर्द में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां 3 दोस्तों ने पहले एक एनआरआई का कत्ल कर दिया, फिर तीनों दोस्तों में से 2 दोस्तों ने मिल कर एक दोस्त का कत्ल कर दिया। जिसके बाद वह एनआरआई के कत्ल के बारे में किसी को कुछ ना बताए। इसी डर के कारण दो दोस्तों ने मिलकर 17 साल के ग्यारवीं कक्षा में पढ़ रहे साथी का कत्ल कर दिया। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्तों ने गांव बढ़नी खुर्द में 15 से 20 दिन पहले एनआरआई पीर्थी सिंह का कत्ल किया था। जिसके बाद उसकी लाश को कमरे में ही रख दिया था। वहीं घटना के दौरान घर पर काफी बदबू हो गई थी। वहीं घटना के दौरान एनआरआई का पालतू कुत्ता भी भूख प्यास से मर गया था। एनआरआई करीब डेढ़ साल पहले हानकांग से आया था और उसका तलाक हो चुका था और उसके कोई औलाद भी नहीं थी। वह घर में अकेला ही रहता था।

एनआरआई के कत्ल के मामले का उस समय पता चला जब पुलिस ने मनी कुमार की लाश को आज गांव मेहना के पास से बरामद किया। मनी कुमार शाम को घर से गायब था और जब परिवार वालो ने उसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने उसके दोनो दोस्तों को बुलाकर उनसे पूछताछ की। जिसके बाद यह खुलासा हुआ कि इन लोगों ने करीब 15 से 20 दिन पहले बढ़नी खुर्द के रहने एनआरआई पीर्थी सिंह का भी कत्ल किया था। वहीं थाना बढ़नी की पुलिस ने एनआरआई की लाश को घर से बरामद कर लिया है। वहीं बढ़नी खुर्द के नंबरदार जग्गा सिंह ने बताया की मृतक पृथी उर्फ मनदीप सिंह पिछले कई सालों से हांगकांग में रहता है। कुछ समय पहले ही भारत आया था, उसकी दो बहनें विदेश में रहती है।

वह अकेला ही यहां घर में रहता था। गांव के सरपंच ने उन्हें बताया कि अपने गांव के दो युवकों को पुलिस पकड़ कर ले गई और जब वह उनके पीछे थाने में गए तो पता चला कि इन्होंने एनआरआई सहित अपने दोस्त का कत्ल किया है। जिसके बाद दोनों ने अपने दोस्त की लाश को थाना मेहना के गंदे नाले में फेंक दिया है। वहीं पुलिस ने एनआरआई की लाश को भी बरामद कर लिया है। मौके पर पहुंचे थाना बढ़नी के एसएचओ ने बताया कि उन्हें एनआरआई की लाश के बारे में जानकारी मिली थी कि उसकी लाश उसके घर पर पड़ी है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है और अगली करवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले की अभी जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...