पंजाबः होटल में महिला से गैंगरेप, मामला दर्ज

लुधियानाः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां महिला को सोशल मीडिया पर दोस्ती करना महंगा पड़ गया। महिला का आरोप है कि उसके साथ आरोपियों ने पठानकोट में गैंगरेप किया है। शिकायत में महिला ने बताया कि उसे घर से किडनैप करके आरोपी होटल में ले गए, जहां उसके साथ उन्होंने शरीरिक संबंध बनाए। दरअसल, पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया कि वह शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे है। उसकी आरोपी मुस्तकिम के साथ फेसबुक पर दोस्ती हुई। उससे उसकी दोस्ती करीब 4 महीने चली। 29 जनवरी को रात 11.30 बजे आरोपी अपने साथी गग्गू, शरीफ और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ घर पर आया और होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़ित महिला ने पुलिस से कहा कि आरोपी 13 फरवरी को फिर से उसे पठानकोट ले गया। उससे मारपीट कर दुष्कर्म किया। आरोपी जब होटल से बाहर गए तो महिला ने होटल में काम करने वाले युवक के मोबाइल से अपने देवर शंभू खान को फोन कर घटना के बारे बताया। शंभू खान ने परिवार के सदस्यों को सूचित किया। जिन्होंने महिला को बदमाशों के चंगुल से छुड़वाया। फिलहाल इस मामले री जांच राजिंद्र सिंह कर रहे है। थाना जमालपुर की पुलिस मुताबिक आरोपी मुस्तकिम, गग्गू और शरीफ सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 376-D के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...