Himachalपंजाबः गैंगस्टर लारेंस का गुर्गा बीएमडब्ल्यू कार और हथियारों सहित गिरफ्तार

पंजाबः गैंगस्टर लारेंस का गुर्गा बीएमडब्ल्यू कार और हथियारों सहित गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः जिलें में पुलिस के सीआईए स्टाफ ने थाना सिटी खरड़ से गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के गुर्गे को काबू किया है। आरोपी की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ भीमा के रूप में हुई है। उसकी उम्र 25 साल बताई जा रही है। वह मूलरुप से जिला लुधियाना का रहने वाला है। उसके कब्जे से पुलिस ने 11 पिस्टल और एक बीएमडब्ल्यू कार पकड़ी है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक भीमा जिला होशियारपुर के अंतर्गत आते गांव हाजीपुर निवासी सुनील कुमार उर्फ मोनू गुज्जर, होशियारपुर के जसमीत सिंह उर्फ लक्की तथा पटियाला के निखिलकांत शर्मा का पुराना साथी है।

पुलिस ने बताया कि भीमा से पकड़े गए हथियारों की सप्लाई कुरुक्षेत्र के गांव खिजरपुर के अश्वनी कुमार उर्फ सरचंप ने भीमा, सुनील, जसमीत और निखिलकांत को की थी। पुलिस के मुताबिक अश्वनी को पहले ही सीआईए स्टाफ ने खरड़ में दर्ज एक आपराधिक केस में गिरफ्तार किया हुआ है। पुलिस बरामद पिस्टल्स में से ऑस्ट्रिया की एक ग्लॉक 9 एमएम के बारे में जानकारी जुटा रही है। बाकी 10 पिस्टल्स .32 बोर की हैं। वहीं उससे तीन जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

मनप्रीत सिंह उर्फ भीमा के खिलाफ खरड़ में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक उसे खरड़ के क्रिस्चियन स्कूल, टी प्वाइंट के पास से बीती शाम को साढ़े 4 बजे काबू किया गया। उसके खिलाफ 9 मार्च, 2019 को लुधियाना और 7 जून, 2022 को खरड़ में एक केस दर्ज किया गया था। यह मामले चोरी, सबूत मिटाने, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट आदि में दर्ज हैं। पुलिस ने बरामद बीएमडब्ल्यू कार के बारे में बताया कि हरियाणा नंबर की यह कार जसमीत सिंह उर्फ लक्की के नाम है। यह ड्रग्स और आर्म्स की सप्लाई के लिए इस्तेमाल की जा रही थी। आरोपी भीमा को आज पुलिस कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड लेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...