Ludhianaपंजाब : जमानत पर आए गैंगस्टर ने फैलाई दहशत, 2 भाइयों पर...

पंजाब : जमानत पर आए गैंगस्टर ने फैलाई दहशत, 2 भाइयों पर किया हमला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना :  जेल से जमानत पर आया गैंगस्टर विशाल गिल एक बार फिर एक्टिव हो गया। देर रात उसने अपने साथियों के साथ ईस्सा नगरी पुली पर दो जुड़वां भाइयों पर हमला किया है। पुरानी रंजिश में दोनों की खूब पिटाई की। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हो गई। बदमाशों ने सड़क पर खड़ी एक गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी। मारपीट में घायल दोनों भाइयों की हालत नाजुक है।

उन्हें अस्पताल दाखिल करवाया गया है। घायलों की पहचान सौरव और साहिल के रूप में हुई है। छोटे भाई साहिल के अधिक चोटें आई हैं। उसके सिर में अंदरूनी चोट लगी है। इलाके में ताबड़तोड़ ईंट-पत्थर चलने के कारण लोगों में भी सहम है करीब 5 मिनट तक बदमाशों ने सड़क पर गुंडागर्दी की। मारपीट करने के बाद दोनों भाइयों को बदमाश सड़क पर ही खून से लथपथ हालत में फेंक कर भाग गए।

घटना स्थल से लावारिस हालत में लोगों को बिना नंबर का बाइक और एक नंबर प्लेट लगी एक्टिवा मिली। लोगों ने वारदात की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल को दी। घटना स्थल पर पहले PCR दस्ता आया। पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत सीनियर अधिकारियों को सूचित किया। मौके पर थाना कोतवाली,जनक पुरी चौकी और थाना डिवीजन नंबर 3 की फोर्स पहुंची। फिलहाल मारपीट की सीसीटीवी पुलिस ने कब्जे में ली है। अधिकारियों मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...