Himachalपंजाबः गैंगस्टर के गुर्गों ने कपड़ा व्यापारी को दी धमकी, मांगी 12...

पंजाबः गैंगस्टर के गुर्गों ने कपड़ा व्यापारी को दी धमकी, मांगी 12 लाख की फिरौती

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों पर लगाए ये आरोप

बठिंडाः विदेश में बैठा गैंगस्टर अर्श डल्ला अपने गुर्गो के जरिए व्यापारियों से फिरौती मांग रहा है। वहीं ऐसा ही एक मामला बठिंडा जिले से व्यापारी से फिरौती मांगने का सामने आया है। दरअसल, गांव मौड़ कलां में एक कपड़ा व्यापारी को जान से मार देने की धमकी देकर उसे 12 लाख रुपये की फिरौती गैंगस्टर अर्श डल्ला ने अपने गुर्गो के जरिए मांगी है। पीड़ित का आरोप है कि गांव कोटशमीर का रहने वाला आरोपी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू ने उससे अब तक करीब 2 लाख 10 हजार रुपये की फिरौती वसूल चुका है। जबकि बाकी के रहते पैसे की मांग को लेकर उसे बार-बार फोन कर धमकियां भी दी जा रही थी। पीड़ित व्यापारी का कहना है कि फिरौती मांगने का यह सिलसिला पिछले एक साल से चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें पूरे सबूत समेत पुलिस अधिकारियों को कई बार शिकायतें दी, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।

बल्कि उस पर ही उल्टा पैसे देने के लिए पुलिस अधिकारियों की तरफ से दबाव डाला जाता था। पीड़ित ने कहा कि 2 अगस्त 2023 को एसएसपी बठिंडा को भी एक लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं स्थानीय विधायक से मिलकर उनके मामले में केस दर्ज करवाने की मांग की थी। बीते दिनों पीड़ित कपड़ा व्यापारी ने लक्खा सिधाणा के साथ सोशल मीडिया पर लाइव होकर अपनी पूरी बात रखी और पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाएं।

जिसकी रिकार्डिंग समेत उसने थाना मौड़ पुलिस और डीएसपी मौड़ को लिखित शिकायत भी दी थी, लेकिन डीएसपी मौड़ व एसएचओ ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।वह कई चक्कर थाने और डीएसपी के दफ्तर के लगा चुके है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू निवासी कोटशमीर, सोहन लाल, हरीश गर्ग निवासी मौड़ मंडी और दो अज्ञात समेत कुल 5 लोगों पर मामला दर्ज किया। उधर, थाना मौड़ के एसएचओ विक्रम सिंह चौहान का कहना है कि आरोपी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि आरोपी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...