Himachalपंजाबः इस इलाके में गैंगस्टरों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

पंजाबः इस इलाके में गैंगस्टरों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः जिले के खरड़ के घडुआं में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के 2 युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इस दौरान गनिमत यह रही कि युवक की जान बाल-बाल बच गई। मिली जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने युवक पर 7 गोलियां चलाईं थी। पीड़ित की पहचान मनप्रीत सिंह धनोआ निवासी गांव घडुआं के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से आरोपियों की बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित का भाई अमेरिका में रहता है। वह वहां पर जग्गू भगवानपुरिया के एंटी ग्रुप के संपर्क में है। पीड़ित मनप्रीत सिंह को इसके बारे में पहले कई बार धमकियां भी मिली थीं। उसी के चलते फायरिंग की गई है।

सोमवार देर रात मोटर साइकिल पर 2 युवक आए थे। उन्होंने घर के बाहर आकर मनप्रीत के नाम की आवाज लगाई। मनप्रीत के घर वाले बाहर आए तो उन्होंने कहा कि मनप्रीत से मिलना है। जैसे ही मनप्रीत बाहर आया तो एक युवक ने अपनी पिस्तौल निकाल कर ताबड़तोड़ 7 गोलियां चला दीं। यह गोलियां मनप्रीत के घर के दरवाजे पर लगीं। आरोपियों ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर छोटा होशियारपुरिया नाम से एक पोस्ट डाली है। उसमें लिखा है कि जो घडुआं में गोलियां चलाई गई हैं। वह हमने चलाई हैं। इसका कारण सनी धनोआ है, जो अमेरिका में एंटी पार्टी के साथ मिला हुआ है। इसके बारे में मनप्रीत को जानकारी दी थी, लेकिन उसने उसे नहीं रोका। इसलिए उस पर हमला हुआ।

इस दौरान चोटा होशियारपुरिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। जिसमें उसने लिखा है कि आज जो घडुआं गांव में जो गोलियां चली है वह हमने चलाई है। उन्होंने कहा कि इस गोली का मेन कारण सन्नी दनोआ जो हमारी एंटी पार्टी के साथ अमेरिका में मिलता जुलता है और उनके कहने पर हमारे भाई लम्मे वीर का पता करवाता फिर रहा था। हमने जब इसकी जानकारी इसके भाई मनप्रीत दनोआ को दी तो उन्होंने हमारी बात टिच जानकर फोन काट दिया। जिसका जवाब हमने गोलियां को साथ दिया। 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...