Mogaपंजाबः मंगेतर के शादी से इनकार करने पर लड़की ने उठाया खौफनाक...

पंजाबः मंगेतर के शादी से इनकार करने पर लड़की ने उठाया खौफनाक कदम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः गांव डोलेवाला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 22 वर्षीय युवती ने जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने वाली लड़की की शादी हाल ही में तय हुई थी और वह खुश थी। लेकिन अचानक उसके मंगेतर ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इससे लड़की तनाव में आ गई और उसने जहरीली वस्तु निगल ली। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आत्महत्या करने वाली लड़की की पहचान पवनप्रीत कौर के रुप में हुई है। लड़की के भाई राजविंदर सिंह ने बताया कि उनके माता-पिता का निधन हो चुका है। उनकी मां ने उनकी मौत से पहले उनकी बहन पवनप्रीत कौर का रिश्ता मोगा के गांव डोलेवाला निवासी हरजीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह के साथ तय किया था। सगाई के समय यह तय हुआ था कि जब पवनप्रीत कौर आईईएलटीएस पूरी कर लेगी, तो उसकी और बलविंदर सिंह की शादी हो जायेगी।

राजविंदर सिंह ने बताया कि इस रिश्ते के कुछ समय बाद मां की मौत हो गई। उसके बाद बहन पवनप्रीत कौर ने आईईएलटीएस पूरा किया। जब परिवार ने शादी की तारीख तय करने के लिए हरजीत सिंह के परिवार से संपर्क किया तो वे इधर-उधर की बातें करने टाल-माटौल करने लगे। कुछ दिनों बाद जब उन्होंने दोबारा उससे संपर्क किया तो बलविंदर सिंह ने शादी करने से इनकार कर दिया। राजविंदर सिंह के मुताबिक उसकी बहन पवनप्रीत कौर सगाई टूटने से तनाव में आ गई और उसने जहरीली वस्तु पी ली। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राजविंदर सिंह की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...