पंजाबः एक्टिवा पर जा रही युवती अचानक सड़क पर गिरी, जहरीला पदार्थ निगलने की आंशका, देखें वीडियो

लुधियानाः फव्वारा चौक पर स्कूटी सवार होकर जा रही लड़की के अचानक सड़क पर गिरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती ने कोई जहरीली वस्तु निगल ली है। युवती को सड़क पर गिरता देखा भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि जब वह युवती को उठाने के लिए आए तो युवती के मुंह से झाग निकल रही थी और उसके मुंह से जहरीली वस्तु निगलने की दुर्गंध आ रही थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुंरत घटना की सूचना पुलिस को दे दी।

वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें युवती के जहरीला पदार्थ निगलकर सड़क पर गिरने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी ने सिविल अस्पताल में एबुलेंस को घटना की सूचना दी। वहीं एएसआई धरमिंदर सिंह ने बताया कि लड़की की एक्टिवा से उसकी आरसी से पहचान हुई है। एक्टिवा से मिली आरसी के मुताबिक उसकी पहचान रूही गौतम पुत्री पुत्री अशोक कुमार निवासी हाबोवाल अजीत नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि युवती के मुंह से फरनैल की दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने बताया कि युवती के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। युवती ने 2 से 3 उल्टियां भी की है। उसे सिविल अस्पताल में ईलाज के भर्ती करवाया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि युवती के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...