Ludhianaपंजाब : बेड के बॉक्स में मिला बच्ची का शव, दुष्कर्म के...

पंजाब : बेड के बॉक्स में मिला बच्ची का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या का शक, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना : पुलिस ने देर रात 4 वर्षीय एक बच्ची का शव घर में रखे बैड बॉक्स से बरामद हुआ। डाबा इलाके में रहने वाला युवक बच्ची को बहाने से कमरे ले गया था। दोपहर 2 बजे से बच्ची का कहीं कुछ सुराग नहीं लगा, तो उसकी तलाश शुरू हुई। शक है कि बच्ची से रेप करके उसकी हत्या की गई है। बच्ची का कत्ल गला घोंट कर किया गया है। फिलहाल पुलिस ने धारा 302 में केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पूरा मामला खुलेगा।

जानकारी के अनुसार 15 दिन पहले सोनू नाम का युवक इलाके में अपने भाई अशोक के पास रहने आया था। सोनू का भाई मोहल्ले में अवैध रूप से सिलेंडर में गैस भरने का काम करता है। बच्ची के लापता होने की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया तो बच्ची का शव देर रात अशोक के घर के बॉक्स बैड से बरामद हुआ।

चीज दिलवाने के बहाने बच्ची को ले गया

जानकारी अनुसार आरोपी सोनू बीते दिन बच्ची की उसकी नानी की चाय की दुकान से खेलने और चीज दिलवाने के बहाने अपने साथ ले गया। सीसीटीवी में भी वह बच्ची को ले जाता दिखाई दिया। बच्ची की उंगली पकड़ कर वह उसे कमरे में ले गया। दोपहर तक जब बच्ची न दिखी तो परिवार के सदस्यों ने शोर मचा कर उसकी तालाश शुरू की।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल देर रात पहुंचाया। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा।

बातचीत करते हुए ADCP जसकिरनजीत तेजा ने कहा कि घटना स्थल से किसी तरह का कोई हथियार तो बरामद नहीं हुआ। बच्ची के शव की हालत से लग रहा है कि उसका गला घोंटा गया है। हत्यारोपी को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई है। फिलहाल IPC धारा 302 के तहत अभी FIR दर्ज की गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद रिपोर्ट मुताबिक धारा में बढ़ोतरी का जाएगी। पुलिस के समस्त पुलिस अधिकारी देर रात आरोपी की तालाश में जुटे है। सोने के भाई अशोक से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...