Fazilkaपंजाबः कल नहीं चलेगी सरकारी बसें, जानें मामला

पंजाबः कल नहीं चलेगी सरकारी बसें, जानें मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः कच्चे पीआरटीसी बस चालकों ने एक बार फिर से प्रशासन के खिलाउ मोर्चा खोल दिया है। ऐसे में कच्चे कर्मियों ने कल हड़ताल का ऐलान किया है। इसी के चलते उन्होंने पीआरटीसी का चंडीगढ़ डिपो बंद कर दिया गया है। ऐसे में सुबह से बसें भी बंद हैं। वहीं मामले की जानकारी देते हुए कच्चे कर्मचारियों ने कहा कि वह 15 दिन पहले मैनेजमेंट को नोटिस देकर अपनी मांगें बता चुके है, लेकिन अभी तक कमेटी की ओर से हमसे कोई चर्चा नहीं की गई है। कच्चे कर्मचारियों का कहना है कि चंडीगढ़ डिपो के जनरल मैनेजर द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

जिसके चलते पीआरटीसी, पनबस के कर्मचारी नेता सहजपाल सिंह द्वारा ऐलान किया गया है कि अगर मैनेजमेंट द्वारा हमारी मांगें नहीं मानीं तो हम कल पटियाला के साथ-साथ पंजाब के अन्य डिपो में भी बसों का चक्का जाम करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि किलोमीटर वाली बसों के ड्राईवरों द्वारा कंडक्टरों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है, जबकि जनरल मैनेजर द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कर्मचारियों ने यह भी ऐलान किया कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो कल जनरल मैनेजर के आवास का घेराव किया जाएगा। बता दें कि पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी की बसों में 52 से ज्यादा सवारियां न बैठाने के फैसले से लोग पहले से ही परेशान हैं। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...