Himachalपंजाबः सरकार की बड़ी कार्रवाई, खजाने को चूना लगाने वाले 3 कंडक्टर...

पंजाबः सरकार की बड़ी कार्रवाई, खजाने को चूना लगाने वाले 3 कंडक्टर काबू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा गठित किए गए मिनिस्टर्ज फ्लाइंग स्क्वायड ने सरकारी खजाने और यात्रियों को चूना लगाने वाले तीन कंडक्टरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक कंडक्टर ने यात्रियों से करीब 1200 रुपए ठगे, जबकि दूसरे कंडक्टर पर दो दिन में गबन के दो मामलों में रिपोर्ट किया गया है। ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि फ्लाइंग स्क्वायड  द्वारा खन्ना में चेकिंग के दौरान तरनतारन डिपो की बस नंबर पी. बी-02-ई. जी. 4728 की जांच की गई और कंडक्टर जसकरन सिंह को यात्रियों से 1170 रुपये लेकर टिकट न देने का  दोषी पाया गया।

यह बस दिल्ली से तरनतारन जा रही थी। इसी तरह हेडों में लुधियाना डिपो की बस नंबर पीबी-10-एचटी 2834 की चेकिंग के दौरान कंडक्टर संजय कुमार के पास से 615 रुपए बरामद हुए, जो उसने यात्रियों से लिए थे लेकिन बदले में उन्हें टिकट नहीं दी। बीते दिन कंडक्टर संजय कुमार ने तीन बसों का पार्किंग शुल्क न लेकर विभाग को 283 रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचाई थी, जिसके कारण उन्हें बदल कर  बस पर तैनात कर दिया गया था।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अन्य राज्यों में जांच की लड़ी के तहत, मंत्री के मिनिस्टर फ्लाइंग स्क्वायड ने हिमाचल प्रदेश के बनीखेत शहर में जांच की, जहां से अमृतसर -1 की बस संख्या पीबी-02-ईजी 0964 के कंडक्टर मंजीत सिंह  को सवारियों से 490 रुपए लेकर टिकट न देने पर रिपोर्ट किया गया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इसके अलावा अनाधिकृत रूटों पर चलने वालों 2 बसों को भी रिपोर्ट किया गया है।  उन्होंने बताया कि फगवाड़ा बाईपास पर चेकिंग के दौरान जालंधर-1 डिपो की बस नंबर पीबी-08-ईएक्स 0976 और शहीद भगत सिंह नगर डिपो की बस नंबर पीबी-07-बीक्यू 5442 अनाधिकृत रूट पर चलती पाई गईं। दोनों बसें अनाधिकृत मार्ग पर चलने के कारण क्रमश: केवल 9 और 6 यात्रियों को ले जा रही थीं। ट्रांसपोर्ट मंत्री ने उच्च अधाकिरयों को रिपोर्ट किए गए ड्राइवरों और कंडक्टरों के खिलाफ उचित विभागीय करने के आदेश दिए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...