Baddiपंजाबः श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी पर हुआ हमला, वीडियो वायरल

पंजाबः श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी पर हुआ हमला, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः  श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई महादीप सिंह पर गुंडों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भाई महादीप सिंह गाड़ी में बैठे हुए है। इस दौरान एक युवक हथियार लेकर आता है और उनकी गाड़ी पर हमला कर देता है। इस दौरान गाड़ी का फ्रंट शीशा भी हमलावार द्वारा तोड़ दिया जाता है। बताया जा रहा है कि भाई साहिब ने दसवें पतशाह के आशीर्वाद से श्री साहिब के साथ अपनी रक्षा की और हमलावारों द्वारा किए गए हमले को लेकर अपनी बात रखी।

बताया जा रहा हैकि हमले की वायरल हो रही वीडियो का मामला कार को ओवरटेक करने को लेकर हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक जैतीपुर इलाके में यह घटना हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद श्री दरबार साहिब में मौजूद रागी भाई महादीप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि वह एक कार्यक्रम के लिए बटाला जा रहे थे और रास्ते में कार ओवरटेक करने को लेकर उनकी कुछ लोगों से बहसबाजी हो गई। जिसके बाद अमृतसर के कथूनंगल से जैंतीपुर तक एक-दूसरे की कार को ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया और भाई महादीप सिंह ने बताया कि जब वह जैंतीपुर पहुंचे तो कुछ लोगों ने उनकी कार में टक्कर मारकर कुछ लोगों ने पहले उनकी कार पर हमला किया और बाद में उन पर हमला कर दिया।

इस हमले में भाई महादीप सिंह ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। भाई महादीप सिंह ने बताया कि जब कथू नंगल के पास पहले उनका उक्त व्यक्तियों के साथ झगड़ा हुआ तो तब वे केवल तीन या चार व्यक्ति ही थे। जैसे ही वे अमृतसर के अंतर्गत गांव जैंतीपुर के पास पहुंचे तो उक्त लोगों ने अपने कुछ अन्य साथियों को बुला लिया और उनकी कार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और बड़ी मुश्किल से उन्होंने अपनी कार निकालकर जान बचाई। भाई महादीप सिंह ने बताया कि वहां पंजाब में ऐसे हालात हो गए हैं कि अब जब वे रात के समय किसी समारोह में जाने लगते हैं या किसी समारोह से आते हैं तो उन्हें डर लगता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...