Rupnagarपंजाबः Gun Point पर HDFC बैंक के मैनेजर से लूट, जांच में...

पंजाबः Gun Point पर HDFC बैंक के मैनेजर से लूट, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः धारीवाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कार सवार व्यक्ति से पिस्तौल के बल पर 3 लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पीड़ित की कार छीनकर फरार हो गए। थाना धारीवाल की पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर अज्ञात लूटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित अरुण कुमार निवासी सोहल ने बताया कि वह एचडीएफसी बैंक, गुरदासपुर में कलेक्शन मैनेजर तैनात है। वह बैंक से छुट्टी के बाद अपनी कार में गांव सोहल की तरफ जा रहा था। गांव जापूवाल स्थित रेड एपल पंजाबी ढाबे से थोड़ी आगे वह कार साइड पर रोक कर शौच के लिए चला गया था। जब वह वापिस आकर कार में बैठा तो बाइक सवार 3 हमलावरों ने बेसबैट मारकर कार का शीशा तोड़ दिया।

घटना के दौरान उसके सिर में भी चोट आई। जिसके बाद आरोपियों ने पिस्तौल के बल पर उसे कार से कार से बाहर धकेल दिया। उनमें से 2 लुटेरे कार में और एक मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस शिकायत में बताया कि कार में लैपटॉप, मोबाइल फोन और आवश्यक कागजात थे। वहीं पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी पहचान का प्रयास शुरू कर दिया गया है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...