Firozpurपंजाब : सेहत विभाग ने नकली देसी घी की फैक्ट्री में की...

पंजाब : सेहत विभाग ने नकली देसी घी की फैक्ट्री में की छापेमारी, देखें वीडियो

कोटकपूरा :  दीवाली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए जिला सेहत विभाग की तरफ से मिलावटी सामान की बिक्री रोकने के लिए पूरी सरगर्मी के साथ कार्यवाही की जा रही है। विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करके खाने पाने की वस्तुओं के सैंपल भरे जा रहे है। इसी क्रम के तहत सेहत विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर गांव संधवां के रिहायशी क्षेत्र में नकली देसी घी बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड किया है। यहां से सेहत विभाग की टीम ने नकली देसी घी के करीब 200 टीम बरामद किए है। साथ ही घी तैयार करने के लिए प्रयोग किया जा रहा मैटीरियल व विभिन्न कंपनियों के रैपर बरामद किए है। इस मामले में सेहत विभाग द्वारा पुलिस को शिकायत देकर फैक्ट्री के संचालक के खिलाफ कार्यवाही करवाई जा रही है।

जानकारी के अनुसार इस मामले में गांव के लोगों ने सेहत विभाग को सूचना दी थी। जिसके बाद सिविल सर्जन की हिदायत पर सेहत विभाग की टीम ने पुलिस को साथ लेकर उक्त फैक्ट्री में छापा मारा। बताया जा रहा है कि यह आरोपी पिछले लंबे समय से यह गौरख धंधा चला रहा था और नकली देसी घी तैयार करके अलग अलग स्थानों व दुकानों पर माल सप्लाई कर रहा था। अब सेहत विभाग ने उसके द्वारा सप्लाई किए जा रहे माल को बरामद करने की कार्यवाही की जाएगी। इस मामले में सिविल सर्जन डॉ.अनिल गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार व डीसी फरीदकोट की हिदायत पर सेहत विभाग लगातार मिलावट खोरों पर शिकंजा कस रहा है।

जिसके तहत सेहत विभाग की टीम ने बड़ी कार्यवाही की है। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।इस मामले में डीएसपी कोटकपूरा शमशेर सिंह शेरगिल ने कहा कि सेहत विभाग की शिकायत के अनुसार पुलिस द्वारा उक्त अवैध फैक्ट्री संचालक के खिलाफ केस दर्ज करके अगली कार्यवाही की जा रही है। इस मामले में शिकायतकर्ता गुरमेल सिंह ने बताया कि वह पिछले लंबे समय से देख रहे है कि यह व्यक्ति अवैध ढंग से कार्य कर रहा था। इसके बारे में उन्होंने सेहत विभाग व पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद यह कार्यवाही हुई है। वह प्रशासन व सरकार से मांग करते है कि ऐसे मिलावटखोरों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...