पंजाब : जालंधर के पुलिस कर्मी की गाड़ी से हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

फिरोजपुर : सरहदी गाँव टेंडी वाला के पास से लोगों की मदद से बी एस एफ ने नाका लगाकर दो पुलिस कर्मचारियों के पास से कार में छुपाई हुई दो किलोग्राम हेरोइन पकड़ी। लोगों ने बीएसएफ को दी जानकारी कि 2 लोग जिन्होंने पुलिस की वर्दी पहनी हुई है। वह अपनी गाड़ी के बोर्नेट के पास में हेरोइन की खेप छिपाकर निकलने की फ़िराक़ में है।

तो उसी समय बीएसएफ के जवान हरकत में आए और उन्होंने जलो के पास में एक नाका लगाकर उनसे 2 किलो हेरोइन पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार ये पुलिस का एएसआई और एक हवलदार जालंधर से एक प्राइवेट मारुति डिज़ायर गाड़ी में सवार होकर आये थे और गाड़ी के बोर्नेट में इस हेरोइन की खेप को छुपा कर लेकर जा रहे थे। पकड़ी गई गाड़ी (पीबी 08 पीबी0234) जालंधर की है। दोनों पुलिसकर्मियों की पहचान सब इंस्पेक्टर निशान सिंह और हेड कांस्टेबल हरविंद्र सिंह के रूप में हुई है।

पहले भी इस इलाक़े के मल्कित सिंह काली को पाकिस्तान की और से आई एक बड़ी खेप के साथ जालंधर की पुलिस को पकड़ा जा कर चुका है। मगर इस बार तो लोगों ने ये पुलिस के दोनों कर्मचारी जो अपनी गाड़ी में हेरोइन की खेप छुपाकर ले जा रहे थे। जिनको जवानों ने पकड़ कर आगे उच्च अधिकारियों के हवाले कर दिया। बीएसएफ के अधिकारी दोनों को पकड़ कर अपने शामे की चौंकी में ले गये।

घटना का पता चलते ही आसपास के ग्रामीण भी एकत्रित हो गए और मौके पर एसपी डिटेक्टिव रणधीर कुमार और थाना सदर प्रभारी अभिनव चौहान पहुंचे, जिनके द्वारा पुलिसकर्मियों से पूछताछ का क्रम शुरू किया गया है। एसएसपी दीपक हिलेरी ने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा बॉर्डर बेल्ट में पूरी सख्ती की हुई है और हर आने जाने वाले पर सख्त निगाह रखी जाती है ताकि तस्करी को रोका जा सके।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...