Himachalपंजाबः सरकार व PPSC को हाईकोर्ट ने नोटिस किया जारी

पंजाबः सरकार व PPSC को हाईकोर्ट ने नोटिस किया जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: नायब तहसीलदारों के 78 पदों के लिए आयोजित की गई परीक्षा के लिए जारी उत्तर कुंजी को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट ने याचिका पर पंजाब सरकार व पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (PPSC) को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि यह भर्ती इस याचिका पर आने वाले फैसले पर निर्भर होगी। होशियारपुर निवासी आकाश वर्मा व अन्य लोगों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया कि पीपीएससी ने तहसीलदार के 78 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। विज्ञापन के हिसाब से खुद को योग्य पाते हुए याचिकाकर्ताओं ने इसके लिए आवेदन कर दिया। इसके बाद 18 जून को प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया और अगले दिन इसकी उत्तर कुंजी जारी कर दी गई।

याचिकाकर्ताओं ने जब इसका अध्ययन किया तो पाया कि उत्तर कुंजी में 9 प्रश्नों के उत्तर गलत दर्ज हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज करवाते हुए पीपीएससी को मांगपत्र सौंपा। पीपीएससी से निवेदन किया गया कि या तो इन सवालों को हटाया जाए या फिर इनके बदले आवेदकों को नंबर दिए जाएं। इस सब के बावजूद उनकी मांग पर कोई विचार नहीं किया गया। ऐसे में अब याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट की शरण लेते हुए उत्तर कुंजी में संशोधन या फिर इसके बराबर अंक जारी करने का निर्देश देने की मांग की है। साथ ही हाईकोर्ट से अपील की गई है कि इन प्रश्नों की जांच के लिए एक विशेषज्ञ कमेटी गठित की जाए। हाईकोर्ट ने याची पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद याचिका पर पंजाब सरकार व पीपीएससी को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...