Mogaपंजाब : तेज रफ्तार कारों की भीषण टक्कर, देखें वीडियो

पंजाब : तेज रफ्तार कारों की भीषण टक्कर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगा : पंजाब में तेज रफ्तार वाहनों के वजह से आए दिन हादसे होते रहते है। यह आकंड़ा दिन ब दिन बढ़ रहा है। शहर में बेलगाम ओवरस्पीडिंग के चलते धीमी गति से चलने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। स्पीड पर नियंत्रण नहीं होने से हरदम हादसों का डर सताता रहता है। ऐसे में तेज रफ्तार से दौड़ते वाहनों के चलते राहगीरों को भी आए दिन दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला मोगा से सामने आया है। लुधियाना रोड पर आज उस समय हादसा हो गया जब मोगा की ओर से लुधियाना की ओर जा रही 2 कारें आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक हुई की दोनों कारे दूसरी ओर बन रहे नाले को पार कर पलट गई। इस दौरान नाले पर काम कर रहा मजदूर जख्मी हो गया। जिसको अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि गनीमत यह रही की दोनों कारों के सवार किसी को भी कोई चोट नहीं लगी।

कार के मालिक ने बताया की वह मोगा की ओर से लुधियाना साइड की ओर जा रहे थे की उनकी कार आगे एक रेहड़ी आ गई। जिसको बचाने के लिए वह दूसरी कार से टकरा गए और इस हादसे में सड़क पर काम कर रहे मजदूर को कुछ चोटें लगी है। जिसको अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। पुलिस के कर्मचारी मोहकम सिंह ने बताया की दोनों कारे मोगा की तरफ से आ रही थी कि दोनों कारें आपस में टकरा गई। इनकी टक्कर में एक मजदूर घायल हो गया है। जिसको उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। घायल मजदूर के साथी ने बताया की हमारा साथी सड़क पर सरिए का काम कर रहा था की दोनों कारे तेज गति से आ रही थी और आपस में टकरा गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...