Baddiपंजाबः होटल कारोबारी और उनके ड्राइवर पर अज्ञात लोगों ने किया चाकू...

पंजाबः होटल कारोबारी और उनके ड्राइवर पर अज्ञात लोगों ने किया चाकू से हमला, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः शहर में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराती हुई नजर आ रही है। आए दिन बड़ी लूट की वारदातें सामने आ रही हैं। वहीं ताजा मामला अमृतसर के सिविल लाइन इलाके से सामने आया है, जहां एक मशहूर होटल कारोबारी और उसके ड्राइवर पर हमलावारों ने तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मामले की जानकारी देते हुए होटल मालिक प्रभप्रीत सिंह चड्ढा ने बताया कि वह हम्बल ऊना नाम से होटल चलाते थे और उनका परिवार अन्य होटल का मालिक हैं। वह होटल के बैंक्वेट हॉल में गए थे, तभी दो अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उनके पास चाकू और तेजधार हथियार थे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने कहाकि जब उनकी चीखें सुनकर उनका ड्राइवर गुरप्रीत सिंह के पास आया तो हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया।

इस हादसे में उनका एक हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि दोनों हमलावरों ने अपने चेहरे रुमाल से ढके हुए थे और जान से मारने की नीयत से उन पर हमला किया। प्रभप्रीत सिंह चड्ढा ने कहा कि उनका कई लोगों से संपत्ति विवाद चल रहा है और संभव है कि उन्होंने ही यह हमला कराया हो। उन्होंने अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी है। इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...