Mogaपंजाब : पति ने तेजधार हथियार से पत्नी पर किया हमला, मौ'त,...

पंजाब : पति ने तेजधार हथियार से पत्नी पर किया हमला, मौ’त, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगा : गांव बहोना में चरित्र पर शक के चलते एक महिला को उसके पति ने तेजधार हथियारों से गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में घायल महिला के दोनों हाथ और सिर बुरी तरह सूज गए और उसकी एक आंख भी बाहर आ गई। ग्रामीणों ने घायल महिला को इलाज के लिए मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने महिला का इलाज करने के बाद उसे फरीदकोट रेफर कर दिया और फरीदकोट में इलाज के दौरान महिला सरबजीत कौर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक महिला के पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की बेटी रमनदीप कौर ने बताया कि उसकी मां सरबजीत कौर के एक लड़के के साथ अवैध संबंध थे और घटना वाले दिन वह अपने घर आई थी और पिता ने गुस्से में आकर उन पर हमला कर दिया।

उसकी मां और वो लड़के को कोर्ट में शादी करना चाहते थे। मोगा के एसपीडी अजय राज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मोगा के बहोना की रहने वाली सरबजीत कौर पर उसके पति ने तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। सरबजीत कौर की आज फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। सरबजीत कौर का पति उसके चरित्र पर लांछन लगाता था। सरबजीत कौर के पति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...