Baddiपंजाबः बच्चों की लड़ाई में 2 गुटों में जमकर हुई पत्थरबाजी, देखें...

पंजाबः बच्चों की लड़ाई में 2 गुटों में जमकर हुई पत्थरबाजी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

थाने के बाहर लोगों ने लगाया धरना 

लुधियानाः इस्लाम गंज उच्चा टिब्बा में बच्चों की लड़ाई के दौरान दो गुटों के आपस में भिड़ने का मामला सामने आया है। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई। इस घटना को लेकर एक पक्ष ने अपने साथियों को बुलाया इलाका में खूब गुंडागर्दी की। हलका विधायक पराशर ने पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है। दूसरे एक पक्ष का आरोप हैं कि इलाके में बच्चों में किसी वजह से लड़ाई हो रही थी। इतने में भाट मोहल्ला से कुछ लोग उनके घरों के बाहर आ गए। आरोपियों ने आते की गाली गलोच शुरू कर दी। कुछ ही देर में मोहल्ले की एक युवती पर भी आरोपी ने हमला किया।

इलाके में आरोपियों ने करीब आधा घंटा खूब हंगामा किया। पीड़ित पक्ष की युवती दुर्गा ने बताया कि वह अपने घर के बाहर वीडियो काल पर कही बात कर रही थी। वहीं पास में कुछ बच्चे आपस में झगड़ा कर रहे थे। दुर्गा मुताबिक एक बच्चा झगड़ा करके घर चला गया। कुछ देर बाद वह बच्चा अपने परिवार व अन्य लोगों को साथ लेकर आया। आरोपियों ने आते ही एक विशेष समुदाय के नाम पर गालियां देनी शुरू कर दी। दुर्गा मुताबिक उसके इलाके के करीब 5 से 8 लोग घायल भी हुए है। दुर्गा ने बताया कि आरोपियों ने उसके हाथ पकड़ा फोन छीनने की कोशिश की। कुछ पल में ही बदमाश उसके घर में घुस गए।

घर के सामान की भी आरोपियों ने खूब तोड़फोड़ की। इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचित किय। मौके पर थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। विशेष समुदाय के लोगों ने थाना डिवीजन नंबर 2 के बाहर देर रात धरना लगा दिया। धरना दौरान उनकी मांग थी कि पुलिस आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करें।

लोगों का कहना था कि पुलिस ने कुछ युवकों को मौके से गिरफ्तार किया था लेकिन अब छोड़ दिया। इस विवाद दौरान हलका विधायक अशोक पराशर पप्पी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि विधायक पप्पी ने थाना में पहुंच पुलिस को सख्त लहजे से कहा है कि हमला करने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। वहीं थाना एसएचओ अर्शप्रीत कौर ने कहा मामला उनके ध्यान में है। इलाके में सीसीटीवी कैमरे व अन्य वीडियो चैक की जा रही है। कानून मुताबिक ही कार्रवाई होगी। आरोपियों को  जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...