Himachalपंजाबः नगर निगम की पहल, मंत्री इंदरबीर निज्जर ने प्लास्टिक अवशेष से...

पंजाबः नगर निगम की पहल, मंत्री इंदरबीर निज्जर ने प्लास्टिक अवशेष से सड़कें बनाने का काम करवाया शुरू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार द्वारा प्लास्टिक अवशेष के निपटारे और इसके विकास कार्यों में प्रयोग को सुनिश्चित बनाने की कोशिशों के चलते नगर निगम बठिंडा ने एक नवीन पहल करते हुए प्लास्टिक अवशेष से सड़कें बनाने का काम शुरू किया है। स्थानीय सरकार संबंधी मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम बठिंडा स्टाफ द्वारा सड़क के निर्माण में प्लास्टिक के प्रयोग की शुरुआत से प्लास्टिक के अवशेष का सार्थक समाधान भी ढूंढ लिया गया है और इससे लागत भी कम आती है।

उन्होंने बताया कि बठिंडा में जुझार सिंह नगर रोड बाजवा घर से मेन गली तक और गली नं. 3-ए जुझार सिंह नगर में प्लास्टिक अवशेष के प्रयोग से सड़क का निर्माण किया गया है। इसके अलावा गली नंबर 3 बी जुझार सिंह नगर में प्लास्टिक के प्रयोग से सड़क का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि 1000 रनिंग फुट लम्बी सड़क के निर्माण में बिटूमन में 8 प्रतिशत प्लास्टिक अवशेष के प्रयोग से सड़क का निर्माण किया गया है।  

स्थानीय सरकार संबंधी मंत्री ने बताया कि प्लास्टिक का प्रयोग सड़कों के निर्माण के लिए करने से प्लास्टिक अवशेष की समस्या का निपटारा करने में सफलता मिलेगी, जिससे पर्यावरण को साफ़-सुथरा और प्रदूषण रहित बनाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इससे सड़कों को पहले की अपेक्षा बढ़िया क्वालिटी का बनाया जा सकेगा। इसके साथ ही सड़कें बनाने की लागत भी कम आएगी। उन्होंने बताया कि इसके तत्काल नतीजे संतोषजनक हैं। जल्द ही और कमेटी/कॉर्पोरेशन में प्लास्टिक का प्रयोग सड़कों के निर्माण कार्यों में किया जाएगा। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...