Himachalपंजाबः सरकार को 700 करोड़ का नुकसान पहुंचाने के आरोप में फैक्ट्रीज...

पंजाबः सरकार को 700 करोड़ का नुकसान पहुंचाने के आरोप में फैक्ट्रीज का जॉइंट डायरेक्टर गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने राज्य सरकार को करीब 600-700 करोड़ का नुकसान पहुंचाने के आरोप में जॉइंट डायरेक्टर फैक्ट्रीज को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहाली के श्रम विभाग के जॉइंट डायरेक्टर फैक्ट्रीज नरिंदर सिंह के रूप में हुई है। नरिंदर सिंह पर मोहाली स्थित फिलिप्स फैक्ट्री को अनाधिकृत तौर पर डी-रजिस्टर करने के आरोप हैं। इसी कारण राज्य सरकार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ और विभिन्न अदालती मामलों का सामना करना पड़ा। विजिलेंस टीम ने आरोपी से आगामी पूछताछ के लिए अदालत से उसका 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। गौरतलब है कि मामले में 5 जनवरी 2023 को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम व IPC की विभिन्न धाराओं के तहत SAS नगर, मोहाली स्थित विजिलेंस थाने में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से मामले में अब तक कुल 9 अधिकारी/कर्मचारी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

विजिलेंस टीम ने जांच के दौरान 31 मार्च 2023 को मोहाली, सेक्टर-68 निवासी आरोपी जॉइंट डायरेक्टर फैक्ट्रीज, नरिंदर सिंह को पहले से दर्ज मामले में नामजद कर गिरफ्तार किया। जांच में पता लगा कि आरोपी अधिकारी ने 28 दिसंबर 2018 को सुकंतो आइच डायरेक्टर और फिलिप्स कंपनी की ओर से श्रम कमिश्नर पंजाब, चंडीगढ़ को डाक से एक अर्जी भेजी गई। आरोपी नरिंदर सिंह ने यह अर्जी आगे श्रम कमिश्नर पंजाब को भेजे बिना स्वयं कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपी ने केस की पड़ताल और फिलिप्स कंपनी के किसी कर्मचारी के बयान नहीं लिए। इसके अलावा 10 जनवरी 2019 को बिना श्रम कमिश्नर की मंजूरी के बिना उक्त फैक्ट्री डी-रजिस्टर कर दी।

बताया गया कि आरोपी ने फैक्ट्री डी-रजिस्टर करने संबंधी विभिन्न इंडस्ट्रीज, डायरेक्टर फैक्ट्रीज आदि के दफ्तरों की जानकारी के लिए 25 जनवरी 2019 को एक लेटर भेजा। लेकिन यह लेटर किसी भी दफ्तर को प्राप्त नहीं हुआ। इसके बाद 27 फरवरी 2019 को श्रम इंस्पेक्टर, मोहाली नगर द्वारा स्थानीय चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में पंजाब सरकार द्वारा औद्योगिक विवाद कानून 1947 की धारा-25 का चालान संकूतो आइच और अमित मित्तल, मैसर्ज फिलिप्स इंडिया लि. फेस-9 मोहाली के खिलाफ दायर किया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...