पंजाब : ब्यास डेरे की दीवार पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे, आतंकी पन्नू ने ली जिम्मेदारी

पंजाब के फिरोजपुर में एक राधा स्वामी डेरे की दीवारों पर

अमृतसर। हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लिखे गए हैं। इसका एक वीडियो विदेश में बैठे आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने जारी कर दिया है। इसके साथ ही डेरा मुखी गुरिंदर सिंह ढिल्लों को धमकाया है कि केंद्र का साथ ना दें। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने से भी रोका था। गौरतलब है कि आतंकी पन्नू बीते कुछ समय से काफी अधिक एक्टिव हुआ है। सुधीर सूरी हत्या के बाद से लेकर अभी तक उसकी चौथी वीडियो सामने आ चुकी है। इस वीडियो में उसने पंजाब के फिरोजपुर के अंतर्गत आते तलवंडी भाई के डेरे की दीवारों पर लिखे हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारों की वीडियो को वायरल किया है। इसके साथ ही उसने डेरा मुखी गुरिंदर ढिल्लों व डेरे के श्रद्धालुओं को खालिस्तान व पाकिस्तान या हिंदुस्तान से एक को चुनने की धमकी भी दी है।

डेरे को लेकर आतंकी पन्नू की यह दूसरी वीडियो है। इससे पहले आतंकी पन्नू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्यास स्थित डेरा राधा स्वामी में आने से पहले वीडियो को जारी किया था। जिसमें पन्नू ने डेरा मुखी को प्रधानमंत्री से ना मिलने की नसीहत दी थी। पन्नू ने धमकाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान आंदोलन के दौरान मारे गए 1000 किसानों के कातिल हैं और उनसे ना मिला जाए।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...