ChandigarhPunjab News: इस इलाके में तेंदुए ने मचाया आतंक, देखें वीडियो

Punjab News: इस इलाके में तेंदुए ने मचाया आतंक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: मोहाली के नजदीक धान के खेतों से एक तेंदुए को वन्यजीव विभाग की टीम ने सुरक्षित पकड़ लिया है। यह तेंदुआ पिछले कुछ दिनों से मोहाली, मोरिंडा और चमकौर साहिब के गांवों में डर का माहौल पैदा कर रहा था। जिला वन अधिकारी कुलराज सिंह ने बताया कि तेंदुए को बेहोश करने के बाद उसे छतबीर चिड़ियाघर में उपचार  के लिए भेजा गया है। करीब 6 साल के इस तेंदुए को वन्यजीव टीम ने उस समय ट्रैंक्विलाइजर गन से बेहोश किया।

जब वह धान के खेतों में छिपा हुआ था। उसे पिंजरे में डालकर चिड़ियाघर भेज दिया गया। तेंदुए के गांवों में आने से किसी भी इंसान को नुकसान नहीं पहुंचा। लेकिन ग्रामीणों ने कई जगह मोर के पंख और कुत्तों के अवशेष पाए। जिससे यह संकेत मिला कि तेंदुए ने इनका शिकार किया था। अमराली गांव के एक ग्रामीण ने वन्यजीव विभाग को तेंदुए के देखे जाने की सूचना दी।

जिसके बाद टीम ने तेंदुए को गत शाम पकड़ा। डीएफओ कुलराज सिंह ने बताया कि वन्यजीव टीम पहले से ही इलाके में गश्त कर रही थी। तेंदुआ टीम को देख कर एक पेड़ से कूदकर धान के खेतों में जा छिपा, जिसे पकड़ने में करीब दो घंटे का समय लगा। तेंदुए को फिलहाल छतबीर चिड़ियाघर में रखा गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों की मंजूरी मिलने के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने की योजना है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...