Breaking Newsपंजाब : मौ+त का लाइव वीडियो आया सामने

पंजाब : मौ+त का लाइव वीडियो आया सामने

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फाजिल्का :  अकसर ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होती रहती है। एक ऐसा ही मौत का लाइव वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें युवक ने कार से बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। उसका शव मिला तो परिवार के लोग इसे हत्या समझ रहे थे। पुलिस ने भी परिवार की शिकायत पर ASI समेत परिवार के ही 6 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। एक वीडियो वायरल हुई है, जिसमें कार सवार युवक अंधेरे में बुजुर्ग को कार से कुचलता हुआ दिखा। वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार सवार युवक की तलाश शुरू कर दी है। बुजुर्ग की पहचान काला सिंह के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार आरोपी युवक मंडी रोड़ा वाली का रहने वाला है।  वीडियो में एक युवक कार चलाता हुआ दिख रहा है। काठगढ़ गांव में सड़क पर अचानक बुजुर्ग काला सिंह कार के सामने आ गया। कार चलाने वाला युवक बुजुर्ग को देखकर घबरा गया और उसने काला सिंह को टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग सड़क किनारे गिर गया। युवक बिना रुके तारे वाला गांव की तरफ गाड़ी लेकर फरार हो गया।

थाना वेरोका प्रभारी चंद्रशेखर ने बताया कि परिवार की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही थी। तभी उन्हें वायरल वीडियो के बारे में पता चला।  बुजुर्ग काला सिंह की बेटी मनजीत कौर ने पुलिस को बताया था कि 18 जनवरी की रात को उसके पिता पेशाब करने के लिए घर से बाहर गए थे। रातभर वह घर वापस नहीं आए। 19 दिसंबर सुबह वह अपनी बहन और भाई वरिंदर के साथ पिता की तलाश में तारे वाला गांव के पास पहुंचे। सड़क किनारे गेहूं की फसल में उसके पिता गिरे हुए थे। जब उन्होंने जांच की तो पता चला कि पिता की मौत हो चुकी है। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। मनजीत कौर ने बताया कि घर का विवाद संतोख सिंह, लालचंद, सुरेंद्र चंद, स्वर्ण चंद, बिट्‌टू, मोनिका के साथ चल रहा था। बेटी ने इन्हीं लोगों पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने बेटी की शिकायत पर 6 लोगों के खिलाफ IPC की धारा 302 का मामला दर्ज कर लिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...