Baddiपंजाबः अमृतसरी कुलचे के मामले में मजीठिया का AAP के 3 मंत्रियों...

पंजाबः अमृतसरी कुलचे के मामले में मजीठिया का AAP के 3 मंत्रियों पर आरोप, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पंजाब में आज जहां सीएम भगवंत मान के जन्मदिन भर राज्यभर में खूनदान कैंप लगाए जा रहे है। वहीं अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया ने आज सीएम मान के जन्मदिन पर आप सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। दरअसल, अब अमृतसर के कुलचे पर सियासत शुरू हो गई है। अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया ने आप पार्टी के 3 मंत्रियों पर आरोप लगाए हैं। मजीठिया का कहना है कि अमृतसर के मशहूर एमके इंटरनेशनल द्वारा अमृतसर कुलचा खाने के लिए कमरे के पैसे मांगने पर होटल को 3 नोटिस थमा बंद करने की धमकी दे दी गई है। अंत में अब होटल मालिक ने कोर्ट से स्टे लिया है।

मजीठिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये घटना 14 सितंबर की है, जब आप कनवीनर अरविंद केजरीवाल व सीएम भगवंत मान इंडस्ट्रियल मीट को लेकर अमृतसर में थे। मजीठिया ने कहा- पंजाब सरकार के तीन मंत्री रणजीत एवेन्यू कुलचा लैंड में अमृतसरी कुलचा खाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन रश होने के कारण तीनों सामने स्थित एमके इंटरनेशनल होटल में पहुंच गए। होटल मालिक इस दिन अपना इलाज करवाने के लिए दिल्ली के मेदानता अस्पताल में थे। होटल मैनेजर से कमरा खुलवाने के लिए कहा गया, लेकिन होटल मालिक ने 5500 रुपए कमरे के मांग लिए। पैसे मांगे जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच बहस हुई और अंत में आप मंत्रियों को 5500 रुपए देने पड़े।

मजीठिया ने आरोप लगाया कि 29 सितंबर से होटल मालिक के लिए मुश्किलें शुरू हो गई। 29 सितंबर के दिन होटल को तीन नोटिस थमा दिए गए। जिनमें से एक प्रदूषण, दूसरा एक्साइज व तीसरा फूड का था। इसके साथ ही आदेश दिया गया कि होटल को बंद करवा दिए जाएगा। होटल पर साफ सफाई व संभाल की कमी के आरोप लगाए गए, जबकि होटल को 15 दिन पहले ही खाने के लिए सेहत विभाग ने 5 स्टार रेटिंग दी थी। इतना ही नहीं, सरकार ने यहां मिलने वाली सुविधाओं को देखते हुए कुछ दिन पहले ही यहां के 50 कमरे बुक किए थे।

तीनों विभागों के दबाव के बाद होटल मालिक को अमृतसर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से स्टे लेना पड़ा, ताकि उनके होटल को बंद ना किया जाए। मजीठिया ने आरोप लगाया कि एक तरफ केजरीवाल पंजाब में इन्वेस्टमेंट के माहौल की बात कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ अमृतसर कुलचे खाने के लिए कमरे का किराया मांगने पर होटल को बंद करने की धमकियां दी जा रही हैं। मजीठिया के आरोपों के बाद अभी तक आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता ने इस मामले को लेकर प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...