Ludhianaपंजाबः घर में जिंदा जला व्यक्ति, जांच में जुटी पुलिस

पंजाबः घर में जिंदा जला व्यक्ति, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः हैबोवाल में देर रात दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां 40 वर्षीय व्यक्ति ने घर में खुद को आग लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान मनोज के रूप में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनोज HIV पॉजिटिव था। बताया जा रहा है कि मनोज ने खुद ही लकड़ियों से चिता बनाई और ऊपर लेट कर आग लगा ली। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग एकत्र हो गए। आग से झुलसे व्यक्ति को किसी तरह कमरे से बाहर निकाला, लेकिन उसने कुछ समय बाद दम तोड़ दिया। 

लोगों ने तुरंत थाना हैबोवाल की पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर पुलिस पहुंची। आस-पास के लोगों ने पुलिस को बताया कि मनोज अकेला ही रहता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। काफी समय से मानसिक रूप से भी वह परेशान रहता था। आग उसने किन कारणों से लगाई यह अभी स्पष्ट नहीं। काफी समय से वह कोई कामकाज भी नहीं कर रहा था।

उधर, थाना हैबोवाल की पुलिस के अनुसार, मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। HIV पॉजिटिव होने का पुख्ता खुलासा पोस्टमॉर्टम के बाद होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...