LudhianaPunjab: Gangster सागर और बदमाशों के मारपीट मामले में बुजुर्ग महिला की...

Punjab: Gangster सागर और बदमाशों के मारपीट मामले में बुजुर्ग महिला की मौ+त, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पक्खोवाल रोड स्थित करनैल सिंह नगर में 2 महीने पहले गैंगस्टर न्यूटन और उसके बाइक सवार 25-30 बदमाशों ने जमकर हुड़दंग मचाया था। उसने एक परिवार पर हमला करके कई लोगों को घायल कर दिया। उस मामले में पिछले 2 महीने से अस्पताल में दाखिल बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। पुलिस अब बुजुर्ग सुरजीत कौर का पोस्टमार्टम आज करवाएगी जिसके बाद रिपोर्ट के आधार पर सागर न्यूटन द्वारा की गई मारपीट की धारा में बढ़ौत्तरी होगी। यदि बुजुर्ग महिला की मौत सागर न्यूटन की मारपीट के कारण लगी चोटों के कारण हुई है तो सुनिश्चित तौर पर हमलावरों पर पुलिस एक्शन लेगी।

जानकारी देते हुए मृतक सुरजीत कौर के पोते लाल चंद ने कहा कि उसकी दादी पिछले 2 महीने से उपचार दौरान थी। बीते दिन उनकी मौत हो गई। सागर न्यूटन ने 2-3 कारों भी तोड़ी। कुछ सीसीटीवी कैमरे हमलावरों ने तोड़े थे। पुलिस को करीब 2 महीने पहले अमनदीप कौर निवासी शहीद करनैल सिंह नगर गली नंबर 24 ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 6-7 अप्रैल आधी रात कुछ युवकों ने उनके घर पर हमला कर दिया। उन युवकों में सागर न्यूटन नाम का गैंगस्टर भी था।

सभी बदमाशों ने उसके परिवार पर और उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया। हमले में अमनदीप कौर, सरबजीत कौर, दारा सिंह, सुरजीत कौर गंभीर घायल हुए। फिलहाल इस मामले में थाना दुगरी के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने कहा कि पिछली FIR में IPC की धारा 307,324,452,427,148,149 के तहत मामला दर्ज किया हुआ है। अब पोस्टमाटर्म की रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...