Tarn TaranPunjab: भैस को चारा खाने की व्यक्ति ने दी खौफनाक सजा, Police...

Punjab: भैस को चारा खाने की व्यक्ति ने दी खौफनाक सजा, Police ने लिया एक्शन, मामला दर्ज, देखे वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तरनतारनः जिले के सबरा गांव में भैंस को ट्रैक्टर से घसीटने की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में एक्शन के लिए व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, वायरल वीडियो में व्यक्ति भैंस को खेत में चारा खाने की व्यक्ति ने खौफनाक सजा दी। भैंस के खेत में चारा खाने से गुस्साए व्यक्ति ने उसे ट्रैक्टर के पीछे बांधकर घसीटकर ले गया। जब उक्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पशु प्रेमियों ने भी इसकी निंदा करनी शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक साबरा गांव का एक व्यक्ति खेत से भैंस घर ले जा रहा था। इसी बीच भैंस गलती से सबरा गांव के ही दूसरे व्यक्ति के खेत में घास खाने के लिए चली गई। जिससे नाराज होकर खेत मालिक ने भैंस को ट्रैक्टर के पीछे बांधकर करीब एक किलोमीटर तक सड़क पर दौड़ाया। इस घटना में भैंस बेसुध हो गई। वहीं घटना के दौरान भैंस के मालिक ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया और मामले की साबरा चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। लेकिन कुछ देर बाद भैंस के मालिक ने अपनी शिकायत पुलिस चौकी से वापस ले ली।

बताया जा रहा है कि गांव वासियों ने दोनों पक्षों में राजीनामा करवा दिया था। लेकिन राजीनामे के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि ट्रैक्टर के पीछे भैंस को घसीटा गया था। ऐसे में दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि इस मामले में भले ही भैंस के मालिक ने राजीनाम कर लिया हो, लेकिन प्रशासन को इस मामले में घटना को अंजाम देने वाले के खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरलाल सिंह के खिलाफ धारा 325, 324, एनिमल एक्ट के तहत एफआईआर नंबर 66 दर्ज कर ली है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...