Himachalपंजाब: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, बारिश के साथ ओलावृष्टि...

पंजाब: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः मालवा के सभी 15 जिलों में मौसम विभाग ने सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। जहां 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। साथ ही बारिश व ओलावृष्टि भी होगी। राज्य के बाकी हिस्सों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के पूर्वानुमान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पहले ही मौसम की मार से गेहूं की फसल का काफी नुकसान हो चुका है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, मालेरकोटला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। चार अप्रैल को कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है और पांच अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा।

रविवार को राज्य में मौसम साफ रहा। दिन में धूप खिलने से किसानों ने राहत की सांस ली। अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि भी देखने को मिली। हालांकि यह सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम ही रही। वहीं न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है। पंजाब में सबसे ज्यादा फरीदकोट में 29.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक होशियारपुर में सबसे ज्यादा 14.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। रोपड़ में 6.5 एमएम, पटियाला में 3.1, चंडीगढ़ में 6.2, अमृतसर में 2.8 और लुधियाना में 7.8 एमएम, जालंधर में 7.5 एमएम बारिश हुई। पंजाब में गुरदासपुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...