MogaPunjab : नाबालिग ने जहरीली वस्तु निगलकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

Punjab : नाबालिग ने जहरीली वस्तु निगलकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

मोगा : जिले के कस्बा निहाल सिंह वाला की रहने वाली 17 साल की नाबालिग ने एक युवक से परेशान होकर जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान गगनदीप कौर के तौर पर हुई है। थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया है।

जांच अधिकारी कंवलजीत सिंह ने बताया कि कस्बा निहाल सिंह वाला निवासी 17 वर्षीय गगनदीप कौर ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। लड़की के परिजनों ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि कस्बे का ही रहने वाला जसविंदर सिंह नामक युवक मृतका को परेशान कर रहा था। गगनदीप ने कई बार इसका विरोध भी किया और आरोपी से उसका पीछा ना करने की बात कही थी।

लेकिन आरोपी नहीं माना और लड़की को परेशान करता रहा। इसी से परेशान होकर गगनदीप ने जहरीली वस्तु का सेवन कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने परिनजों की शिकायत पर आरोपी जसविंदर सिंह के खिलाफ धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...