Rupnagarपंजाब: नाबालिग ने की गुरु ग्रंथ साहिब की बेदअबी, माहौल तनावपूर्ण, देखें...

पंजाब: नाबालिग ने की गुरु ग्रंथ साहिब की बेदअबी, माहौल तनावपूर्ण, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बटाला: पंजाब में बेअदबी की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। ताजा घटना बटाला के पास के गांव सदारंग से सामने आया है। जहां आज एक 12-13 साल के बच्चे ने गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान किया, जिसके बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। बेअदबी की यह घटना गुरुद्वारे के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि बच्चे ने पहले प्रसाद में थूका और बाद में गुरु ग्रंथ साहिब का अंग फाड़ दिया और गुरुद्वारा साहिब से भाग गया। इस घटना के बारे में गुरुद्वारे के ग्रंथी को तब पता चला जब उसने रुमाले के साथ छेड़छाड़ होते देखा। इसकी जानकारी ग्रंथी सिंह ने समिति सदस्यों व ग्रामीणों को दी। इस मौके पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

किसी भी शख्स को गुरुघर के अंदर जा बाहर नहीं आने दिया जा रहा। गांव की पंचायत व लोग थाने पहुंचे हुए हैं। गुरुघर का हेड ग्रंथी भी थाने में बैठा हुआ है। पुलिस की ओर से अभी किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि यह मामला अभी मुकम्मल नहीं हुआ है। पूरा मामला जांच का विषय है। सीसीटीवी जरिए पहचान की जा रही है। वहीं यह भी जानकारी मिली है कि घटना के बाद बच्चा मौके से भाग गया। जिक्रयोग्य है कि कुछ दिन पहले एक डेरे में ट्रंक में से गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले थे जिसके बाद लोगों ने शख्स की खूब मारपीट की थी। पंजाब में ऐसे मामले बहुत आए हैं लेकिन बच्चे को लेकर यह पहला मामला सामने आया है जो एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...