Ludhianaपंजाबः बदमाशों ने बेरहमी से की युवक से मारपीट, तोड़ी टांगे 

पंजाबः बदमाशों ने बेरहमी से की युवक से मारपीट, तोड़ी टांगे 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः  बस्ती जोधेवाल चौक के पास युवक से बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। जहां युवक ने आरोप लगाए है कि किसी रिश्तेदार से मिलकर वापस बाइक पर घर जा रहा था। इस दौरान बस्ती जोधेवाल चौक के करीब 10 से 12 बदमाशों ने उसे घेर लिया। उससे पूरी रात गांव चौंता में उन लोगों ने मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि  पूरी रात गांव चौंता में उन लोगों ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद उन्होंने उसे सड़क पर उसे उठा-उठा कर फेंका। बीच सड़क उसे लेटा कर उसकी टांग 2 जगह से तोड़ दी। इसके बाद बदमाश सुबह उसे अस्पताल लेकर पहुंचे और स्टाफ को कहा कि युवक सड़क हादसे का शिकार हुआ है और वह घायल हालत में पड़ा हुआ था। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। दोपहर बाद युवक को होश आया। बदमाशों ने युवक की बाइक, मोबाइल और जूते भी अपने पास रख लिए हैं।

बहादुरके रोड पर रहने वाले घायल कुलविंदर ने बताया कि वह ड्राइवर है और 2014 में उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ था। बाद में दूसरे पक्ष के साथ उनका समझौता हो गया था। एक दिन पहले वह अपने रिश्तेदार से मिलकर घर लौट रहा था। बस्ती जोधेवाल थाना के कुछ दूर चौक पर युवकों ने उसे घेर लिया। हमलावर एक बाइक और ई-रिक्शा में आए थे। हमलावर उससे मारपीट कर ई-रिक्शा में डालकर हैबोवाल थाना लेकर गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर पुलिस ने पहले उसका इलाज करवाने की बात कही। बदमाश पुलिस के सामने उसे लूटपाट करने वाला साबित करने में जुटे थे।

कुलविंदर ने बताया कि अस्पताल ले जाने की बजाए उसे हमलावर गांव चौंता ले गए। सड़क पर लेटाकर उसकी टांग के ऊपर चढ़ कर एक युवक ने उसकी टांग तोड़ी। इसके बाद वह उसे एक मकान में ले गए। पूरी रात उसे एक कमरे में बंद रखा। इसके बाद बदमाशों ने थाना कूमकलां की पुलिस को फोन किया। वहां भी पीसीआर दस्ते को गलत जानकारी देकर बदमाश उसे चोर कहने लगे। हालत गंभीर देखते हुए सुबह एसेंट कार में 2 महिलाओं के साथ हमलावर उसे सिविल अस्पताल यह कहकर दाखिल करवाकर गए कि वह सड़क हादसे में घायल है। कुलविंदर की पत्नी खुशी ने बताया कि उसके पति की हालत अभी भी नाजुक है। वहीं थाना हैबोवाल के एसएचओ बिट्‌टन कुमार ने बताया कि अभी मामला उनके ध्यान में नहीं है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...