LudhianaPunjab: ढाबे से खाना खाकर लौट रहे युवकों से बदमाशों ने लूटी...

Punjab: ढाबे से खाना खाकर लौट रहे युवकों से बदमाशों ने लूटी कार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः बीती रात जगराओं में बदमाशों की ओर से एक कार छीनने का मामला सामने आया है। कार में GPS सिस्टम लगा होने के पुलिस ने रात में ही मामला ट्रेस कर कार को बरामद कर लिया है। आरोपी फरार चल रहे है। जानकारी अनुसार मोगा निवासी अनुज और उनका दोस्त रीजू सूद दोनों जगराओं के परदेसी ढाबा पर डिनर करने आए थे। रीजू ने बताया कि जैसे ही अनुज के साथ वह कार में बैठे तो दो युवक कार की पिछली सीट पर आकर बैठ गए।

बदमाशों ने हथियार दिखाकर उन्हें कार से बाहर निकलने को कहा, जब अनुज ने कार की चाबी निकालकर कार से बाहर निकलने की कोशिश की तो एक बदमाश ने उसके सिर पर हमला कर दिया। जब वह गाड़ी से बाहर निकले तो बदमाश कार लेकर भागे। जब अनुज ने कार को रोकने की कोशिश को बदमाश उसे अपने साथ कुछ मीटर तक घसीटकर साथ ले गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत 112 पर पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी।

रीजू ने कहा कि अनुज प्राइवेट सेक्टर में काम करता है। कार में GPS सिस्टम लगवाया हुआ है। कार की लोकेशन उनके पास लोकेट होती रही। जगराओं से आगे टोल प्लाजा पर पुलिस बल तैनात होने के कारण बदमाशों ने कार वापस मोड़ ली। लुटेरे कार बरनाला नजदीक एक गांव में छोड़कर भाग गए। मामले में पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...