Baddiपंजाबः आईसक्रीम खाने के दौरान मनचलों ने की लड़कियों से छेड़खानी, देखें...

पंजाबः आईसक्रीम खाने के दौरान मनचलों ने की लड़कियों से छेड़खानी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिर घर जाकर किया हमला, तोड़ी गाड़ी 

अमृतसरः तरन तारन रोड स्थित भाई मंझ सिंह रोड पर तकरीबन 6 लड़कियां टैंपो ट्रेवलर में कहीं से अपने घर वापस आ रही थी। अपने घर से कुछ ही दूरी पर उन्होंने आइसक्रीम खाने के लिए गाड़ी को रोका। आइसक्रीम खाने के दौरान वहां पहले से खड़े 2 से 3 लड़कों ने उनके साथ बदतमीजी करने शुरू कर दी। उन्होंने लड़कियों के लिए बेहद भद्दी भाषा का प्रयोग किया। जिसके बाद लड़कियों ने उनके साथ बहस शुरू कर दी। उसके बाद लड़कियां अपने टैंपो ट्रैवलर में बैठकर घर की ओर रवाना हो गईं। लड़कियों का आरोप है कि पहले मनचलों ने उनको परेशान किया फिर उनके घर पर जाकर हमला किया। लड़कों की ओर से हमले की घटना कैमरे में कैद हो गई।

पीड़ित का कहना है कि वह घर पहुंच कर अभी बाहर ही थी कि पीछा कर रहे लड़कों ने अन्य लड़कों को भी बुला लिया और उनकी गाड़ी पर ईंटें पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। उन्होंने गाड़ी को बुरी तरह से तोड़ दिया और पास खड़े स्कूटर को भी दातार मारकर पूरी तरह से नष्ट कर दिया। पीड़ित लड़की अंजली ने बताया की उनकी कोई रंजिश नहीं है वो उन लड़कों को जानते भी नहीं है लेकिन फिर भी ऐसा हमला करना गलत है। यह सारी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें लड़के ईंटों से हमला करते हुए दिख रहे हैं। लड़कियों ने तरन तारन रोड स्थित पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने लड़कियों की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...