Himachalपंजाबः बैंक में नहीं सुरक्षित पैसा!, HDFC के कैशियरों ने उड़ाए उपभोक्ता...

पंजाबः बैंक में नहीं सुरक्षित पैसा!, HDFC के कैशियरों ने उड़ाए उपभोक्ता के लाखों रुपए

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः अब बैंक में भी आपका पैसा सुरक्षित नहीं है। पंजाब के फिरोजपुर जिले में ऐसा मामला सामने आया है, जिससे बैंकिंग प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। यहां गांव घल्लखुर्द स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा के दो कैशियरों ने एक मृतक उपभोक्ता के खाते से जाली हस्ताक्षर बना चार लाख 97 हजार रुपये की धनराशि निकाल ली है।

बैंक मैनेजर का मानना है कि दोनों आरोपियों ने कई बार लेनदेन किया। उधर, थाना घल्लखुर्द पुलिस ने वीरवार को दोनों कैशियरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।  एचडीएफसी बैंक मैनेजर राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि घल्लखुर्द स्थित एचडीएफसी बैंक की ब्रांच में तैनात आरोपी कैशियर शिव कुमार व भरत चोपड़ा ने मृतक उपभोक्ता मंगत राय मनचंदा के खाते से 13 सितंबर 2022 को जाली हस्ताक्षर बना दो लाख 37 हजार रुपये की धनराशि निकाल ली।

इसी तरह 14 सितंबर 2022 को दो लाख 60 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। यह सब दोनों आरोपियों ने बैंक के सीसीटीवी कैमरों को बंद करने के बाद किया। मैनेजर का कहना है कि उक्त दोनों आरोपियों ने एक निजी खाता खोला था, इसमें धनराशि ट्रांसफर करते थे। मैनेजर का मानना है कि दोनों आरोपियों ने इस तरह कई बार लेनदेन किया। दोनों आरोपी पिछले कई दिन से बैंक में भी नहीं आ रहे हैं। इस मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल थाना घल्लखुर्द पुलिस ने शिव कुमार व भरत चोपड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दोनों आरोपी फरार है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही इसी बैंक की मुदकी शाखा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां बैंक कर्मचारी अशीष राज कुमार ने एक ग्राहक से 17 लाख 60 हजार 470 रुपये की धनराशि ली। बेटी की फीस के रूप में इस रकम को विदेश भेजना था मगर उन्होंने खुद ही यह धनराशि इस्तेमाल कर ली थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...