पंजाबः टोपी वालों को लेकर मूसेवाला के पिता का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

मानसाः पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने आप पार्टी को लेकर तंज कसा है। इस दौरान उन्होंने जालंधर से सांसद सुशील कुमार रिंकू की भाजपा में एंट्री पर की वीडियो और आप में एंट्री की वीडियो शेयर की है। वहीं उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि अब बताओं गद्दार कौन। बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि अब जालंधर के लोग उन्हें बताएं कि गद्दार कौन है? बलकौर सिंह ने 1 मिनट 15 सेकेंड की वीडियो रील पोस्ट की है।

वीडियो रील में बलकौर सिंह जालंधर उप-चुनाव में एक बैठक को संबोधित कर रहे हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्हें शौक नहीं है कि वह जालंधर की सड़कों पर आएं। हम उजड़ कर सड़क पर आए हैं। 3 करोड़ की कोठी (महल) को ताला लगा है, इसलिए आए हैं। बलकौर ने कहा कि सरकारों ने घर के वेहड़े सुनसान कर दिए हैं, इस कारण वह सड़क पर आए हैं। उन्होंने कहा कि वह बेशक जितने मर्जी कमजोर हो जाएं या उजड़ जाएं, लेकिन वह इंसाफ की लड़ाई लड़ेंगे। बलकौर ने कहा कि गुरुओं ने हमें लड़ना सिखाया है, अरदास करनी सिखाई है। वह लोगों से अपील करते दिखे, जिसमें उन्होंने कहा कि टोपी वाला जो बीज खेतों में बोया है उसे साफ करना जरूरी है।

बाकी लोग जिसे मर्जी वोट डाल दें, उन्हें कोई ऐतराज नहीं है। अगर फिर भी कोई पसंद नहीं आता तो नोटा का बटन लोग दबा सकते हैं। लोगों से वह अपील कर रहे हैं कि मौजूदा सरकार को पांचवें नंबर पर लोग लाएं, ताकि सरकार को पता चल सके कि वह गलत काम कर रही है। बलकौर सिंह ने वीडियो में दिखाया है कि किस तरह सुशील रिंकू पहले आम आदमी पार्टी के दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सिरोपा पहनवा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से हाथ मिला रहे हैं। इसी तरह अब भाजपा की सीनियर लीडरशिप से सिरोपा उन्होंने पहनवाया। बता दें कि पिछले साल 5 मार्च को फिल्लौर के बड़ा पिंड और रुड़का कलां से बलकौर सिंह ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ मार्च भी निकाला था।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...