Ludhianaपंजाब : धुंध के कारण 36 से अधिक ट्रेनें 16 घंटे लेट

पंजाब : धुंध के कारण 36 से अधिक ट्रेनें 16 घंटे लेट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना : पंजाब में घने कोहरे के बीच रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित है। ज्यादातर राज्यों में इस वक्त भयानक सर्दी पड़ने के कारण लोग जगह-जगह पर अलाव जलाकर बैठे देखे जा रहे हैं। मौसम विभाग ने भी आज भी घने कोहरे की संभावना जताई है।  ठंड और कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी बुरा असर पड़ा है।फिरोजपुर डिवीजन में आने वाली 36 से अधिक ट्रेनें निर्धारित समय से 16 घंटे तक देरी से चल रही हैं। 15 दिनों से उत्तर भारत की ट्रेनों का लेट चलने का सिलसिला लगातार जारी है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटती जा रही है।

ट्रेनें लेट होने के कारण कई स्टेशनों पर यात्री परेशान हो रहे हैं। बात करें लुधियाना रेलवे स्टेशन की तो यात्रियों को ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। स्टेशन निर्माणाधीन होने के कारण यात्रियों के सही से बैठने की व्यवस्था न होने के कारण ठंड में यात्री प्लेटफार्म पर खड़े होकर गाड़ी के इंतजार में ठिठुर रहे हैं।  लुधियाना रेलवे स्टेशन में यात्री ट्रेनों के लेट होने के कारण बेहद परेशान मिले। कुछ यात्रियों ने तो यह भी बताया कि उन्हें मोबाइल पर ट्रेन स्टेशन पर पहुंचने का जो मैसेज आया उसमें समय अलग था। लेकिन जब स्टेशन पहुंचे तो ट्रेन कई घंटों देरी से आने का पता चला। रेलवे की बड़ी लापरवाही है कि जो यात्रियों को SMS के जरिए सही मैसेज नहीं पहुंचाया जा रहा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...