Punjab : नगर निगम ने श्री दरबार साहिब के पास बने होटल पर की कार्रवाही, देखें वीडियो

अमृतसर – श्री दरबार साहिब के पास बन रहे होटल पर नगर निगम ने कार्रवाही करते हुए होटल की सबसे ऊपरी इमारत को तोड़ दिया गया। बता दें कि यह होटल श्री दरबार साहिब के पास बन रहा था। जिस कारण दरबार साहिब की सुंदरता प्रभावित हो रही थी। यह होटल छह मंजिला इमारत बनकर तैयार हो गया था। कल मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम के साथ दरबार साहिब में माथा टेकने आए हुए थे।

शिरोमणि कमेटी के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि हम पिछले डेढ़ महीने से नगर निगम से शिकायत कर रहे है, लेकिन इस इमारत पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है और आने वाले दिनों में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जिसके चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आदेश जारी किए और इस इमारत के ऊपरी हिस्से को आज सुबह नगर निगम बिल्डिंग विभाग के अधिकारियों ने गिरा दिया।

इस संबंधी जानकारी देते हुए एटीपी मेहरबान सिंह ने बताया कि यह इमारत अवैध रूप से बनाई गई थी और 6 मंजिला इमारत बनाई गई थी। जिसको लेकर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई नगर निगम कमिश्नर के दिशानिर्देशों पर की गई है, अवैध रूप से बिल्डिंग का निर्माण करना गैरकानूनी है। वहीं जब होटल के मालिक से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नही दिया और मीडिया से भागते नजर आए।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...