MogaPunjab: Navdeep Singh ने दुनिया में चमकाया नाम, Chandrayaan-3 प्रोजेक्ट में रहा...

Punjab: Navdeep Singh ने दुनिया में चमकाया नाम, Chandrayaan-3 प्रोजेक्ट में रहा अहम योगदान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Chandrayaan-3 में आने वाली बाधाओं को किया था दूर, राष्ट्रपति ने किया सम्मान

मोगाः पिछले साल चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बारे में सभी ने सुना और देखा होगा। जिस पर पूरे देश को हमारे वैज्ञानिकों पर गर्व है। आपकों बता दें कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद उसके आगे बढ़ाने में आ रही बाधाओं को दूर करने में पंजाब के मोगा जिले के एक नौजवान नवदीप सिंह का भी खासा योगदान रहा है। जिसने चंद्रयान-3 में आने वाली 12 बाधाओं में से एक बाधा को दूर किया है। जिसके बाद उसकी इस काबलियत को देखते राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू द्वारा सम्मानित भी किया गया है। नवदीप की इस उपलब्धी पर पूरे गांव खाई और जिले में खुशी की लहर है।

जब नवदीप सिंह से बात की तो उन्होंन बताया कि मेरी इंटर तक की पढ़ाई आर्मी स्कूल में हुई है। पिताजी आर्मी में सूबेदार के पद पर कार्यरत है। जिस वक्त चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई तो उसे आगे बढ़ने में दिक्कत आ रही थी। वह पटियाला के थापर कॉलेज से बीटेक 2nd ईयर की पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान उसे इसरो के हैदराबाद सेंटर में बुलाया। जहां पता चला की चंद्रयान-3 को आगे बढ़ने में 12 तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ रहा था। इस दौरान उन्हें एक बाधा को दूर करने का जिम्मा सौंपा गया।

नवदीप सिंह ने बताया कि चंद्रयान-3 कभी-कभी बिना किसी पत्थर से टकराए रुक जाता या आगे किसी गड्ढे में फंस जाता था। जिसके बाद उसने एक गाइड मैप तैयार कर चंद्रयान 3 के लिए भेजा। जिसका ट्रायल सफल रहा। जिसके बाद इसरो निदेशक ने इस कार्य की सराहना की और उसका नाम सम्मान के लिए भेजा। नवदीप की इस मेहनत के लिए उन्हें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया।

पिता गुरप्रीत सिंह ने कहा कि यह क्षण हमारे लिए, हमारे गांव, पंजाब और भारत के लिए गौरव का क्षण था। नवदीप ने खाई गांव का नाम पूरी दुनिया में रौशन किया है। नवदीप की अभी 2 साल की पढ़ाई बाकी है। दूसरी तरफ नवदीप सिंह की मां छिंदरपाल कौर ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि बेटे ने यह मुकाम हासिल किया। नवदीप की इस सफलता पर दादी सुरजीत कौर ने भी खुशी जताई है।

वहीं गांव वासी निर्मल सिंह ने कहा कि जो मुकाम नवदीप सिंह सिद्धू ने हासिल किया है और देश की राष्ट्रपति मुर्मू से सम्मान हासिल किया है वह हमारे गांव के लिए ही नहीं पूरे पंजाब के नौजवानों के लिए प्रेरणा दायक है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...